Lifestyleस्वास्थ्य समाचार

बिना नॉनवेज खाए भी आप शरीर में Protein की कमी को कर सकते हैं पूरा

हमेशा से देखा गया है कि Protein की कमी को दूर करने के लिए लोग नॉनवेज का सेवन करते हैं। नॉनवेज Protein का अच्छा स्रोत माना जाता है लेकिन वो लोग क्या करें जो नॉनवेज नहीं खाते हैं। अगर आप भी उन लोगों की लिस्ट में आते हैं जो नॉनवेज नहीं खाते हैं तो ये खबर आपके लिए जानना बहुत ज़रूरी है। शाकाहार खाने में मांसाहार की तरह Protein नहीं होता इसलिए आपको नॉनवेज खाना शुरू कर देना चाहिए ये बात कई लोग कहते हुए आपको मिल जाएंगें। Protein की पूर्ति के लिए नॉनवेज खाना बहुत जरूरी है लेकिन फिर भी आपका दिल नॉनवेज खाने को नहीं करता तो बिलकुल न खाएं। बता दें कि शाकाहार यानी वेज खाने की कुछ चीजों में भी भरपूर मात्रा में Protein पाया जाता है।

इन शाकाहारी चीज़ों से मिलता है भरपूर Protein

मशरूम अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो आपको मशरूम ज़रूर खाना चाहिए। दरअसल इसमें भरपूर मात्रा में Protein होता है।

मक्का सर्दियों में मक्का खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। मक्का में Protein और फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है।

मटर सर्दियों में मटर की सब्ज़ी आपको सबके घर में बनती हुई ज़रूर मिल जाएगी। अगर आपको मटर पसंद नहीं है तो भी इसे खाने की कोशिश ज़रूर करें क्योंकि मटर भी Protein का एक अच्छा स्रोत है।

ब्रोकली अगर अभी तक आप ब्रोकली खाने से परहेज कर रहे थे, तो आपको ब्रोकली खानी शुरू कर देनी चाहिए। इसको खाने से आपको अधिक मात्रा में Protein और आयरन मिलेगा।

फूलगोभी काफी लोगों को फूलगोभी पसंद होती है। अगर आपको भी फूलगोभी पसंद है तो अच्छी बात है बता दें कि इस सब्जी में Protein, कैलोरीज, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और आयरन के गुण होते हैं।

हल्की आंच में भुने आलू आपको जानकर हैरानी होगी कि मीडियम साइज़ में कटे और हल्की आंच में भुने हुए आलू में Protein, पोटेशियम, विटामिन सी और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है।

पालक पालक हमेशा से ही गुणकारी माना जाता है दरअसल इसमें Protein के अलावा आयरन, फाइबर और विटामिन बी पाया जाता है।

यह भी पढ़ें – गर्मी के मौसम में Maggi Ke Pakode आएंगे सबको पसंद

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button