आप भी इन चीज़ों को छीलने में होते हैं परेशान तो अपनाएं ये टिप्स

शायद ही कोई महिला होगी जिसको किचन के काम करना पड़ता हो और इन चीज़ों को छीलना न पड़ता हो। इसके अलावा प्याज एक ऐसी चीज़ है जो किसी को भी रुला देती है। अब काम करना है तो इन चीज़ों से बचके जाएंगे कहां। लहसुन-प्याज की ग्रेवी के बिना अधिकतर भारतीय भोजन अधूरा सा लगता है। दोनों ही चीजें खाने का स्वाद ही नहीं खुशबू भी बढ़ा देती हैं लेकिन भोजन की तैयारी करते समय इन्हें छीलना हर किसी के बस की बात नहीं है। कितना कुछ भी कर लो लेकिन इन्हें छीलना हर किसी को बोरिंग ही लगता है।
ऐसे में आपकी परेशानी को समझते हुए आज हम आपको कुछ ऐसे स्मार्ट किचन टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपकी इस परेशानी को झटपट दूर कर देंगे और आप अपने परिवार के लिए बना सकेंगे टेस्टी खाना।
प्याज – ऐसा कोई इंसान नहीं है जो ये कहे कि हमें प्याज़ काटते हुए कभी आंसू नही आए। अगर आप भी उन लोगों की लिस्ट में शामिल हैं, जिनके प्याज काटते ही आंखों से आंसू बहने लगते हैं तो ये हैक आपके लिए ही है। प्याज को छीलने के लिए सबसे पहले ऊपर से उसकी जड़ काट लें। अब प्याज के छिलकों को हाथ से छीलने की कोशिश करें। ध्यान रखें प्याज को काटने से पहले इसे फ्रीजर या 15 मिनट के लिए पानी की कटोरी में भिगो दें। ऐसा करने से प्याज की तीखी गंध दूर होने के साथ आपको प्याज छीलने में परेशानी भी नहीं होगी।
अदरक – अगर आपको भी अदरक छिलने में परेशानी होती है तो अदरक के छिलके निकालने के लिए आप एक चम्मच की मदद ले सकते हैं। चम्मच से खुरचने पर अदरक आसानी से छील जाएगी।
लहसुन – अक्सर लहसुन छीलते समय इसका चिपचिपा हिस्सा आपके हाथों में चिपक जाता है। ये आपके हाथों में न चिपके इसके लिए लहसुन छीलते समय अपने हाथों या चाकू में जैतून के तेल की एक बूंद लगा लें। इससे आप जल्दी लहसुन छील पाएंगे।
यह भी पढ़ें – ‘Diet Soda’ बिगाड़ रहा है लोगों की डाइट
ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है