NationalPoliticsTop Storiesदेश

UP Assembly Elections 2022: सेकेंड फेज की 55 सीटों पर वोटिंग जारी

इस बार UP विधानसभा चुनाव के लिए लोगों में ख़ासा उत्साह देखने को मिल रहा है। UP के रण का आज दूसरा फेज है। देखा जाए तो आज 9 जिलों की 55 सीटों की और 586 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। इसका फैसला 2 करोड़ वोटर आज कर देंगे। 11 बजे तक 23% वोटिंग हुई है। वोटर्स ने उत्साह दिखाया है।

कुछ जगहों पर ईवीएम में खराबी की खबरें आईं। अब तक मतदान शांतिपूर्ण रहा है। आज की 55 सीटों पर आज़म खान, उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म और भाजपा के सुरेंद्र खन्ना जैसे बड़े चेहरे भी हैं। जाट, मुस्लिम और किसानों का बाहुल्य है। 2017 में इन 55 सीटों में से भाजपा ने 38, सपा ने 15 और कांग्रेस ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी। यहां PM मोदी ने फिजिकल चुनावी रैली की है। मुस्लिम बहनों और दंगों का कलंक याद दिलाया है। अखिलेश यादव अन्न की लाल पोटली लेकर घूमे हैं और भाजपा को हराने का वचन लिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि हिजाब कंट्रोवर्सी के बीच सेकेंड फेज भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है, क्योंकि इन 9 जिलों में 50% से ज्यादा वोटर्स मुस्लिम हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर वोटिंग की अपील की। लिखा- सबसे पहले मतदान, फिर अन्य काम। वहीं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर में मतदान केंद्र पर सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचे। मुरादाबाद के ढकिया गांव के पीठासीन अधिकारी भुवनेश्वर कुमार पर सपा प्रत्याशी नवाबजान ने आरोप लगाया कि वह भाजपा के लिए वोट डलवा रहे हैं। RLD के जयंत चौधरी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- उत्तर प्रदेश की जनता भाईचारे और विकास के लिए वोट डाले।

योगी आदित्यनाथ ने कहा- UP में 80 V/S 20 का चुनाव। इस विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। मेरी इस बात का धर्म और जाति से लेना-देना नहीं है।

यह भी पढ़ें – सिर्फ आलू की ही नहीं बल्कि इस बार बनाएं ‘Aloo Gobhi Tikki’

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button