Lifestyleस्वास्थ्य समाचार

Golgappe खाने का नहीं होता कोई मौसम, हर मौसम में सदाबहार है ये डिश

Golgappe एक ऐसी डिश है जिसे लोग गप्पे मारते मारते खा जाते हैं। शायद यही वजह है इस डिश को हर मौसम में पसंद किया जाता है। सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी इसे खाने में पीछे नहीं हैं। गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में इस मौसम में खाने-पीने का अपना अलग ही मज़ा है। आप चटपटे के शौकीन हैं, तो आपको Golgappe भी पसंद होंगे। ऐसे में आप इस डिश को घर में ट्राई कर सकते हैं। घर में Golgappe बनाना इतना भी मुश्किल नहीं है। लोगों को ऐसा लगता है कि ये डिश बनाना हमारे बस की बात नहीं है लेकिन ऐसा नहीं है। एक बार कोशिश कीजिए फिर आपको भी यही लगेगा कि इसे बनाना बेहद आसान काम है।

सामग्री

  • मैदा एक चौथाई कप
  • सूजी एक कप
  • तेल तलने के लिए
  • नमक स्वादनुसार

इस तरह बनाएंGolgappe‘ 

  1. Golgappe बनाने के लिए आपको सबसे पहले आटा तैयार करना होगा।
  2. एक बर्तन में सूजी और मैदा डालकर मिक्स करें।
  3. अब इसमें नमक और थोड़ा सा तेल डालें और फिर पानी की सहायता से आटा गूंथ लें।
  4. इसके बाद आटे को कुछ देर के लिए एक तरफ रख दें ताकि आटा अच्छी तरह सेट हो जाए।
  5. इसके बाद फिर से आटे को एक बार ओर मसल कर नरम कर लें।
  6. अब छोटी-छोटी लोइयां लेकर उसे गोल बेल लें और फिर किसी बोतल के ढक्कन की सहायता से गोल काट लें।
  7. इस तरह सभी तरह के Golgappe तैयार कर लें।
  8. Golgappe बनाते समय उसे किसी नम कपड़े से ढक दें अन्यथा सारे Golgappe सूख जाएंगे।
  9. अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गरम करें।
  10. जब तेल गरम हो जाए तो आंच को धीमा करके उसमें गोलगप्पे सेंके।
  11. इस तरह Golgappe करारे बनते हैं।
  12. अब इन्हें दो-तीन घंटों के लिए किसी खुले बर्तन में रख दें। इससे Golgappe सख्त और करारे हो जाएंगे।
  13. जो Golgappe न फूलें, उन्हें आप बतौर पापड़ी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  14. Golgappe बनाने के बाद इसे सर्व करने के लिए आप आलू और छोलों को उबाल लें और फिर इन्हें भरकर साथ में खट्टे-मीठे पानी का इस्तेमाल करके सर्व करें।
  15. Golgappe का पानी बनाने के लिए आप मार्केट में रेडीमेड मिलने वाले जलजीरा पैकेट को पानी में डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – इस गर्मी आपके मन को ख़ूब भाएगी ‘Tasty Fruits Rabri’

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button