कड़ाके की ठंड ने Delhi वालों को कंपकपाने पर किया मजबूर, तापमान में आई गिरावट

ठंड ने इस बार लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। सभी लोग घर से मजबूरी या ज़रुरत के वक़्त ही निकल रहे हैं। लोगों को Corona virus के साथ साथ ठंड ने भी परेशान किया हुआ है। Delhi में 25 जनवरी को मौसम सर्द रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Delhi में 24 जनवरी को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नरेला वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
IMD के मुताबिक, शहर में मंगलवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, जबकि हवा में आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत रहा। अधिकतम तापमान के 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक 26 जनवरी को Delhi में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है, हालांकि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। Delhi में बुधवार को राजपथ पर भव्य गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन होना है। शहर में कल(26 जनवरी) सुबह हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है।
IMD के अनुसार, अगले पांच दिन में उत्तर पश्चिम तथा मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिससे Delhi में ठंड बढ़ सकती है और पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात तथा महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में शीत लहर चल सकती है। अगले दो से तीन दिन में पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, सिक्किम, मेघालय और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें – BJP करने जा रही है छंटनी, 80 विधायकों का कट सकता है टिकट
ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है