Nationalविश्व समाचार

सऊदी अरब में क्रूरता की हदें पार: 10 दिन में काटे 12 सिर,मरने वालों में 3 पाकिस्तानी

1 सितंबर 2022 को सऊदी अरब पुलिस ने रियाद के एक वेयर हाऊस से 4.60 करोड़ नशीली गोलियों के साथ 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें 2 लोग पाकिस्तान और 6 सीरिया के थे। सऊदी प्रशासन ने तुरंत इस पर एक्शन लिया।

नई दिल्ली।  सऊदी अरब जहां दी जाती हैं सजा के नाम पर मौत। ये शब्द हम ऐसे ही नहीं कह रहे बल्कि इसके पीछे हैं सऊदी अरब के कारनामों की एक लम्बी फेहरिस्त। जी हाँ हम बात कर रहे हैं बीते 15 नवंबर 2022 की। ये दिन सऊदी से ज्यादा पाकिस्तान के लिए बेहद खाश और बेहद डरावना साबित हुआ। क्योंकि इसी दिन सऊदी अरब में गुलजार खान नाम के एक पाकिस्तानी शख्स को सऊदी अरब ने सिर को धड़ से अलग कर दिया।आपको बता दें कि इस सप्ताह गुलजार तीसरा पाकिस्तानी शख्स था, जिसे सऊदी में मौत की सजा मिली। वहीं पिछले 10 दिनों में सऊदी अरब 12 लोगों के सिर को धड़ से अलग करके यहां मौत की सजा दी गई है। चलिए आज जानते हैं कि आखिर सऊदी अरब में किन -किन आरोपों में देती है मौत की सजा , इसका तरीका कितना खौफनाक है?

सबसे पहले जानिए क्या है पूरा मामला ?

1 सितंबर 2022 को सऊदी अरब पुलिस ने रियाद के एक वेयर हाऊस से 4.60 करोड़ नशीली गोलियों के साथ 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें 2 लोग पाकिस्तान और 6 सीरिया के थे। सऊदी प्रशासन ने तुरंत इस पर एक्शन लिया।

इसके बाद दो महीने में गुलजार खान समेत 12 लोगों के खिलाफ कई मामलों में यहां की सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा चला। 14 नवंबर को कोर्ट ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी में इन सभी को दोषी पाते हुए मौत की सजा सुनाई।

सऊदी अरब प्रेस एजेंसी के मुताबिक मौत की सजा पाने वालों में 3 पाकिस्तान, 4 सीरियाई, 2 जॉर्डन और 3 सऊदी अरब के नागरिक थे।

दरअसल, शरिया कानून और इस्लामिक लॉ के तहत यहां किसी तरह की नशीली दवा रखना या खरीदना-बेचना अपराध है। इस तरह के आरोप में दोषी पाए जाने पर सऊदी में मौत की सजा दी जाती है।

क्या है शरिया लॉ का कठोर कानून

सऊदी प्रशासन का मानना है कि शरिया कानून के हर शब्द का एक धार्मिक महत्व है। यहां के शरिया लॉ में भगवान के हवाले से कई कानूनों के लिए सजा का प्रावधान है। इन कानूनों के तहत आने वाले गुनाहों को सीधे भगवान की खिलाफत करना समझा जाता है। शरिया कानून में जिंदगी जीने का रास्ता बताया गया है। सभी मुसलमानों से उम्मीद की जाती है कि वो इन्हीं कानूनों के हिसाब से अपनी जिंदगी जीएंगे।

एक मुसलमान के दैनिक जीवन के हर पहलू, यानी उसे कब क्या करना है और क्या नहीं करना है का रास्ता शरिया कानून है। शरिया में पारिवारिक, वित्त और व्यवसाय से जुड़े कानून शामिल हैं।

जिसमें शराब पीना, नशीली दवाओं का इस्तेमाल करना या तस्करी करना सभी शरिया कानून के तहत सबसे बड़े अपराधों में से एक है। ऐसे में जब कोई शख्स इस कानून को तोड़ता है तो उसे ईश्वर के खिलाफ किया गया अपराध माना जाता है। यही वजह है कि यहां इन अपराधों में कड़ी सजा के नियम हैं। बता दें कि सऊदी अरब में मौत की सजा शरिया के हुदूद कानून के तहत दी जाती है। यहां ताजिर कानून में मौत की सजा देने के तरीकों का जिक्र किया गया है, जिसके तहत 3 तरह से मौत की सजा दी जाती है।

1. धारदार हथियार से सिर को धड़ से अलग करके।

2. फांसी के फंदे से लटकाकर।

3. गोली मारकर।

वहीं तीसरा तरीका केवल बेहद खाश मामलों में ही अपनाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button