Crimeक्राइम

Sasaram: सासाराम में नाबालिग लड़की को शख्स ने मारी गोली

सासाराम (Sasaram) के रोहतास से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बता दें एक शख्स नाबालिग लड़की से रेप करने की कोशिश कर रहा था।

सासाराम (Sasaram) के रोहतास से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बता दें एक शख्स नाबालिग लड़की से रेप करने की कोशिश कर रहा था। जब वह अपने प्लान में कामयाब नहीं हो पाया तो आखिरी में उसने तहस में आकर नाबालिग लड़की पर तुरंत गोली चला दी, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।

वहीं इसमें एक और चौकाने वाला मामला सामने आया है। बता दें लड़की का मौत से पहले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में किशोरी से पूछा जा रहा है कि किसने गोली मारी है, तो वह बार-बार लड़के का नाम ले रही है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

बता दें पूरा मामला बघैला गांव का है।जहां शनिवार की शाम को किशोरी के सीने में गोली मारी गई थी। जिसके बाद इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मरने से पहले उसने गोली मारने वाला का नाम बताया है। इसका वीडियो सामने आया है।

बता दें कि लकड़िया उर्फ राजीव यादव घटना का मुख्य आरोपी है। पुलिस ने उसे शनिवार की रात ही अरेस्ट कर लिया। उसके साथ एक और युवक सुकर यादव भी था। सुकर को राजीव यादव का मौसेरा भाई बताया जा रहा है। रोहतास एसपी विनित कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

चाचा ने बताया कि लकड़िया उसे पकड़कर यहां ले आया था। यहां पर उससे जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था। विरोध करने पर कहा कि गोली मार देंगे। आखिर में गोली मार ही दी। यह पूछने पर कि पहले से कोई बात या अफेयर था, उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी हमें नहीं है। उन्होंने किसी तरह के अफेयर की जानकारी होने से भी इनकार किया।

दारू और हथियार का सप्लायर है आरोपी

हत्या का मुख्य आरोपी सासाराम मुफस्सिल थाना के दहियाड़ निवासी राजीव यादव उर्फ लकड़िया शराब व हथियारों का सप्लायर है। चाचा राजेंद्र सिंह ने भी अपने भास्कर से यह बात कही है। उन्होंने वो जगह भी दिखाई, जहां पर वो अपने साथियों के साथ बैठता था और अपने शराब के धंधे को संचालित करता था।

घटना के बाद जब उसकी तलाश में छापेमारी शुरू हुई तो वह अपने गांव के बाहर एक झोपड़ी से गिरफ्तार किया गया। दूसरे आरोपी चरपुरवा के सुकर यादव की तलाश जारी है। उसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वह राजीव का मौसेरा भाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button