
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई 1 गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
गजरौला थाना इलाके में एक ऑटो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें 5 लोग सवार थे वहीं 4 की मौके पर मौत हो गई 1 घायल हो गया. घायल यात्री के परिजन को इस बात की जानकारी दे गई।
गजरौला थाना क्षेत्र में एक ऑटो का एक अज्ञात वाहन से भिडंत हो गया। ऑटो में 5 लोग सवार थे। हादसे में 4 लोगों की मृत्यु हो गई। 1 घायल व्यक्ति को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है: आदित्य लांग्हे, SP, अमरोहा, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/1f5U9P6nzL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 9, 2022
अमरोहा के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कहा कि वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए हम सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं।