NationalPoliticsदेश

बीमार हैं तो जान लें, कल लखनऊ के अस्पतालों में OPD रहेगी बंद

बीमार इंसान को कब डॉक्टर की ज़रुरत पड़ जाए ये ख़ुद मरीज़ भी नहीं जानता है। लखनऊ में 23 फरवरी को मतदान है। इस वजह से बुधवार(23 फरवरी) को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। अस्पतालों की OPD बंद रहेगी। इमरजेंसी में मरीजों को इलाज मिलेगा।

सभी अस्पतालों में अलर्ट जारी किया गया है। डॉक्टर-कर्मचारियों की टीम मरीजों को इजाज मुहैया कराएंगे। केजीएमयू, पीजीआई, लोहिया संस्थान, बलरामपुर, रानी लक्ष्मीबाई, डफरिन, झलकारीबाई, सिविल व लोकबंधु समेत सभी अस्पतालों की OPD सेवाएं बंद रहेंगी। इमरजेंसी सेवाओं को पूरी क्षमता के साथ चलाया जाएगा। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक OPD सेवाएं बंद रहेगी। इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह से संचालित होंगी। इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर का संचालन होगा।

लोहिया संस्थान के सीएमएस डॉ. राजन भटनागर ने बताया कि कोविड कंट्रोल रूम चालू रहेगा। इसके अलावा OPD सेवा आधी क्षमता के साथ चलेंगी। वहीं, इमरजेंसी सेवा पूरी तरह से चलती रहेंगी। साथ ही बेडों की क्षमता भी बढ़ाई गई है। बलरामपुर के सीएमएस डॉ. जीपी गुप्ता गुप्ता ने बताया कि बुधवार को चुनाव के मद्देनजर OPD सेवाएं और डायलिसिस यूनिट सेवा बंद रहेगी। इमरजेंसी पूरी क्षमता के साथ चलेगी। डॉक्टर ऑन कॉल ड्यूटी पर रहेंगे। लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी के मुताबिक OPD सेवा बंद रहेगी। इमरजेंसी पूर्व की भांति चलती रहेंगी।

यह भी पढ़ें – Yogi सरकार का पाप का घड़ा भर चुका है:Swami Prasad Maurya

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button