EntertainmentSportsताजा खबरमनोरंजनस्पोर्ट्स

IPL Auction 2023: लूट लिया मयंक अग्रवाल और हैरी ब्रुक ने!

IPL Auction 2023 के लिए कोच्चि में मिनी ऑक्शन की शुरुआत हो चुकी है। इस ऑक्शन कुल 404 खिलाड़ियों पर बोली लगने जा रही है।

IPL Auction 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए कोच्चि में मिनी ऑक्शन की शुरुआत हो चुकी है। इस ऑक्शन कुल 404 खिलाड़ियों पर बोली लगने जा रही है। हालांकि सभी टीमों को मिलाकर सिर्फ 87 स्लॉट ही खाली है। इस ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने सबसे अधिक 42.25 करोड़ के साथ उतरी है। वहीं पंजाब किंग्स के पर्स में 32.20 करोड़ है। इसके अलावा ऑक्शन में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, सैम कुरन और ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन जबकि भारतीयों में मयंक अग्रवाल जैसे खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 10 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होड़ देखने को मिल सकती है।

मयंक अग्रवाल पर बोली शुरू

भारत के ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल पर बोली शुरू हो चुकी है। मयंक पर सबसे पहली बोली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने लगाई। इसके बाद पंजाब ने किंग्स ने भी बोली में शामिल हुई। 3.50 करोड़ की बोली के बाद सीएसके की टीम भी कूद पड़ी। मयंक एक करोड़ के बेस प्राइज पर ऑक्शन में खुद को लिस्ट किया था।

हैरी ब्रुक 13.25 करोड़ में बिके

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के युवा ऑलराउंडर हैरी ब्रुक को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 13.25 करोड़ में खरीदा। हैरी ब्रुक पर बोली की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स ने की थी। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी 5 करोड़ तक बोली लगाई थी लेकिन बाद में सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे बड़ी बोली लगाकर ब्रुक को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

2 करोड़ में बिके केन विलियम्सन

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन गुजरात के लिए आईपीएल में खेलेंगे। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये था। गुजरात ने बोली लगाई। अन्य किसी टीम ने उन्हें खरीदने में रुचि नहीं दिखाई। अब विलियमसन हार्दिक पंड्या की टीम के लिए खेलेंगे।

नंबर्स गेम

कुल 405 क्रिकेटर्स पर लगाई जाएंगी बोली। 274 भारतीय और 118 विदेशी खिलाड़ियों पर निगाहें। सिर्फ 87 प्लेयर्स ही खरीदे जाएंगे, इनमें से 30 विदेशी। सबसे ज्यादा 42.25 करोड़ रुपये सनराइजर्स हैदराबाद के पास हैं।

होड़ में प्रमुख खिलाड़ी

बेन स्टोक्स (इंग्लैंड), सैम करन (इंग्लैंड), राइली रूसो (साउथ अफ्रीका), हैरी ब्रुक (इंग्लैंड), निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज), सिकंदर रजा (जिंबाब्वे), कैमरन ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया), आदिल राशिद (इंग्लैंड), ईशांत शर्मा और जयदेव उनादकट (भारत)।

273 भारतीय और 132 विदेशी खिलाड़ी होंगे

404 में 273 खिलाड़ी भारतीय हैं, जबकि 132 खिलाड़ी विदेशी हैं। जो 87 खिलाड़ी बिकने हैं उसमें 30 विदेशी खिलाड़ियों का कोटा है। 42.25 करोड़ रुपया सबसे ज्यादा सनराइजर्स हैदराबाद के पास है।

404 कुल क्रिकेटरों पर लगाई जाएगी बोली

कोच्चि में नीलामी के दौरान 404 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इस दौरान 87 खिलाड़ियों की खरीदी होनी है। यह आंकड़ा पहले 405 था, लेकिन इंग्लैंड के युवा लेग स्पिनर रेहान अहमद ने अपना नाम वापस ले लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button