
केरल के कोच्चि में आईपीएल 2023 (IPL Auction 2023) की नीलामी शुरू हो गई है।जिसमें सभी टीमों में खिलाड़ियों को खरीदने के लिए होड़ मची हुई है। बताते चले कि लगभग 87 स्लॉट के लिए 10 फ्रेंचाइजी बोली लगा रही हैं। वहीं नीलामी में लगभग 405 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा। उम्मीद के मुताबिक नीलामी में ऑलराउंडर्स के लिए मारामारी देखने को मिल रही है।जिसमें अभी तक इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर सैम करन ने बाजी मारते हुए सबसे ज्यादा किमत में बिकने वाले बन गये है।बता दें कि पंजाब किंग्स उन्हें अपने साथ जोड़ने में सफल हो गयी है।वहीं सैम करन अब तक के आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
18.5 करोड़ में बिके सैम करन
सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ में खरीदा। नीलामी में इससे पहले क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़) सबसे महंगा बिके थे। सैम करन को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई। उन्हें आरसीबी से टक्कर मिली। 6.5 करोड़ बोली जाने के बाद आरसीबी ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद राजस्थान और मुंबई में टक्कर होने लगी। बोली 11 करोड़ के पार जाने के बाद मुंबई ने भी अपना हाथ खींच लिया। इस बीच पंजाब किंग्स भी बीच में आई लेकिन अंत में उसने सभी को पीछे छोड़ते हुए बाजी मार ली।
सैम करन का टी20 में दमदार रिकॉर्ड
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सैम करन का टी20 क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने 145 मैच खेले हैं। इसमें उनके नाम 1731 रन के साथ 149 विकेट हैं। दो बार वह पारी में 5 विकेट ले चुके हैं। इसके साथ ही 9 फिफ्टी भी लगा चुके हैं। उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 136 का है। करन सलामी बल्लेबाज करने के साथ ही फिनिशर की भूमिका भी निभा सकते हैं। आईपीएल के 32 मैच में उन्होंने 150 की स्ट्राइक रेट से 337 रन बनाने के साथ ही 32 विकेट भी लिये हैं।