Lifestyleस्वास्थ्य समाचार
आपको भी पसंद है आम तो इस बार ट्राई कीजिए ‘Mango Rolls’

गर्मी का मौसम आते ही आम के शौकीन लोग आम के आने का इंतज़ार करने लगते हैं। Mango Shake तो अपने कई बार पिया होगा लेकिन Mango Rolls आपने कभी नहीं खाए होंगे। नाश्ते में चाय के साथ कुछ चटपटा खाने का मन करें तो आप झटपट Mango Rolls बना सकते हैं। Mango Rolls खाने में जितने स्वादिष्ट हैं बनाने में भी उतने ही आसान है। इस रेसिपी को आप घर पर भी चंद मिनटों में बना सकते हैं।
सामग्री
- कद्दूकस किए हुए कच्चे आम -250 ग्राम
- भुना जीरा -1 टी स्पून
- हरे प्याज के पत्ते – 2
- हरा धनिया – 1 टी स्पून
- उबले हुए आलू -2
- मैदा -3 टेबल स्पून
- ब्रेड क्रंब्स – 1 कप
- हरी मिर्च – 2
- लाल मिर्च – स्वादानुसार
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – तलने के लिए
इस बनाएं ‘Mango Rolls’
- Mango Rolls बनाने के लिए सबसे पहले कद्दूकस किए हुए कच्चे आम को गर्म पानी में 2 मिनट रखकर छान लें।
- पानी को अच्छी तरह निकाल दें।
- इस मिश्रण में नमक, मिर्च, आलू, हरा प्याज, हरा धनिया सभी को अच्छी तरह मिला लें।
- मैदे का घोल बना लें। ब्रेड क्रंब्स को प्लेट पर फैला दें।
- अब इस मिश्रण से रोल बनाकर मैदे के घोल में रोल्स को डिप करके ब्रेड क्रंब्स में लपेट दें।
- कड़ाही में तेल गरम करें और रोल्स को सुनहरा होने तक तलें।
- Mango Rolls बनकर तैयार हैं।
- मीठी या हरी चटनी के साथ परोसें।
यह भी पढ़ें – इस बार Maharashtra स्टाइल में बनाएं ‘Pav Bhaji’
ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है