NationalPoliticsदेश

हिमाचल में बज गया बिगुल, EC ने की चुनाव की घोषणा, 12 नवंबर को मतदान, 8 दिसंबर को नतीजे

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव के मतदान की तारीख की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि आगामी चुनावों में हर मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर ही होगा। 12 नवंबर को हिमाचल के सभी 68 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके बाद आठ दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। CEC राजीव कुमार ने बताया कि सभी लोगों को उनके घर से दो किलोमीटर के अंदर ही पोलिंग स्टेशन दिए जाने की कोशिश की गई है। राजीव कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हिमाचल में 55 लाख मतदाता मतदान करेंगे।

चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने बताया कि 17 अक्तूबर को गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। वहीं, प्रत्याशी 25 अक्टूबर तक नामांकन कर सकेंगे। 27 अक्तूबर तक नामांकन की जांच जारी रहेगी। 29 अक्तूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। 12 नवंबर को प्रदेश के सभी सीटों एक ही चरण में मतदान हो जाएगा। 8 दिसंबर को मतगणना के बाद रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। राज्य में चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है।

चुनाव आयोग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 55 लाख वोटर हैं। इनमें 27 लाख 80 हजार पुरुष और 27 लाख 27 हजार महिलाएं वोट डालेंगी। 67 हजार 532 सेवा कर्मी चुनाव की प्रकिया में शामिल होंगे। प्रदेश में 1.22 लाख मतदाता 80 साल से ज्यादा उम्र के हैं। इसके अलावा PWD 56,001 मतदाता हैं। साथ ही 100 साल से ज्यादा उम्र के 1,184 मतदाता हैं।

हिमाचल प्रदेश 68 विधानसभा की सीटें हैं। 2017 में इतने ही सीटों पर चुनाव हुए थे। तब राज्य की 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थीं, तीन सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थीं। 48 विधानसभा सीटें सामान्य वर्ग के लिए थीं। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44, कांग्रेस ने 21 और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button