
आज 22 दिसंबर 2022 हो गयी है । वहीं देखते ही देखते साल 2022 भी खत्म होने को आ गया है। वहीं इसके बाद साल 2023 की शुरुआत होने वाली है। जानकारी के मुताबिक जनवरी 2023 से देशभर में कई नए नियम लागू किए जा रहे हैं। इन नए नियमों के दायरे में गूगल समेत कई टेक फ्रेंडली सर्विस भी शामिल होंगी। इन सभी बदलावों के बारे में हर किसी को मालूम भी होना चाहिए। वरना गूगल (Google Update) और ऑनलाइन पेमेंट यूजर्स को इसका जोरदार नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
गूगल ने ऐलान किया है कि उसकी तरफ से विंडो 7 और 8.l के लिए जनवरी 2023 से नए क्रोम वर्जन का सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा। इसका मतलब विंडो 7 और 8.1 वर्जन वाले लैपटॉप में क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। विंडो 7 और 8.1 के लिए ऑफिशियल सपोर्ट 7 फरवरी 2022 को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में पुराने लैपटॉप में 1 जनवरी 2023 के बाद गूगल क्रोम का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
1 जनवरी 2023 से गूगल कार्ड नंबर और एक्सपायरी डेट जैसी कार्ड डीटेल को सेव नहीं करेगा। ऐसे में ऑनलाइन पेमेंट करने पर 1 जनवरी के बाद मैन्युअली ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए कार्ड नंबर के साथ एक्सपायरी डेट याद रखनी होगी। दरअसल ऐसा आरबीआई की गाइडलाइंस के तहत किया जा रहा है, जिससे ऑनलाइन पेमेंट को पहले से सुरक्षित बनाया जा सके।
Google अपनी क्लाउड गेमिंग सेवा Stadia को बंद कर रहा है। यह सेवा 18 जनवरी, 2023 तक खिलाड़ियों के लिए लाइव रहेगी। Google, Google Store के माध्यम से खरीदे गए सभी Stadia हार्डवेयर के साथ-साथ Stadia स्टोर से खरीदे गए सभी गेम और ऐड-ऑन सामग्री को वापस कर देगा। गूगल ने Stadia के ज्यादा पॉपुलर न होने की वजह से इसे बंद करने का निर्णय लिया है।