फैंस का दिल नहीं तोड़ते Kartik Aaryan, कुछ इस तरह पूरी की फैंस की ख़्वाहिश

एक्टर कोई भी हो उसके फैंस उसे तभी तक पसंद करते हैं जब तक वो एक्टर अपने फैंस की क़दर करता है। अगर कोई भी इंसान किसी को इग्नोर करता है तो एक वक़्त बाद हर इंसान उससे दूरी बना लेता है। अपनी अच्छी आदतों के चलते Bollywood एक्टर Kartik Aaryan अपने फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। Kartik Aaryan सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस पर प्यार लुटाते हैं।
Kartik Aaryan का नाम उन चुनिंदा सितारों में शुमार है, जिन्होंने अपने दम पर अपने लिए एक बड़ा मुकाम बनाया है। Kartik Aaryan अभी तक कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और प्यार का पंचनामा से उन्हें फेम मिला था।
Kartik Aaryan फैंस का दिल जीतने का कोई भी मौका कभी नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में जब Kartik Aaryan के घर के सामने दो फीमेल फैंस एक्टर का नाम चिल्लाती नज़र आईं तो Video Social Media पर वायरल हो गया। वहीं जब इस बात की जानकारी Kartik Aaryan तक पहुंची तो तुरंत वो भी उन फैन्स से मिलने चले आए। Kartik Aaryan के इस अंदाज़ को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं उनका नया वीडियो भी तेज़ी से वायरल हो रहा है।
जानें पूरा मामला
दो फीमेल फैन Kartik Aaryan की बिल्डिंग के सामने पहुंचीं और अभिनेता का नाम चीखने लगीं। वो Kartik Aaryan से एक बार बस मिलना चाहती थीं। वहीं जब Kartik Aaryan तक ये बात पहुंची तो वो तुरंत अपने घर के बाहर आए और फैन्स से मिलते हुए उनको अपना प्यार दिया। Kartik Aaryan के इस वीडियो को फैन्स बहुत पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में प्यार लुटा रहे हैं।
View this post on Instagram
वीडियो में दोनों लड़कियां चीख रही हैं- ‘कार्तिक, प्लीज प्लीज बाहर आ जाओ।’ वहीं इसके बाद वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि एक फैन दूसरे फैन को गले लगाकर रो पड़ती है। इस वीडियो को खुद Kartik Aaryan ने भी इंस्टा पर रिपोस्ट किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए Kartik Aaryan ने लिखा, ‘ये प्यार, इसके लिए ही मैं जीता हूं। यही मेरी जीत है, यही मेरे लिए सबकुछ है। मेरे सभी फैन्स के लिए… आप सभी को पाना मेरी खुशनसीबी है, आप सभी का शुक्रिया अदा नहीं कर सकता लेकिन कोशिश करता रहूंगा।’
यह भी पढ़ें: फिल्मों पर होने लगा Corona अटैक, Prabhas की ‘Radhe Shyam’ भी…
AB STAR NEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है