AstrologyNationalTop Storiesदेश

Eid Ul Fitr 2022 : कुछ वक़्त का इंतज़ार, फिर होगा चांद का दीदार, जानें कब है Eid

रमज़ान का महीना ख़त्म होते होते लोगों में Eid al-Fitr मनाने का जज़्बा तेज़ होने लगता है। बच्चे तो बच्चे बड़े भी खासा बेसब्री के साथ Eid की तैयारी करने लगते हैं। हर बार की तरह इस बार भी Eid की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। कोई अपने लिए बाज़ार से नए कपड़े ख़रीद रहा है तो कोई अपने प्रियजनों को ईदी में देने के लिए चुनिंदा तोहफे ख़रीद रहा है। रविवार को रमज़ान का 30वां यानी आख़िरी रोज़ा है।

सऊदी अरब की कमेटी की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक,आज (1 मई) को चांद दिखने पर पूरी दुनिया में सोमवार यानी दो मई को ईद का त्यौहार मनाया जाएगा। अगर आज चांद नहीं दिखा तो मंगलवार को Eid मनाई जाएगी। दरअसल सऊदी अरब से एक दिन बाद भारत में Eid मनाई जाती है। ऐसे में यदि सऊदी अरब में सोमवार को Eid मनाई गई तो भारत में मंगलवार को निश्चित तौर पर ईद मनाई जाएगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Eid का चांद सबसे पहले सऊदी अरब, ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में देखा जाता है। इसके बाद भारत, बांग्लादेश व अन्य दक्षिण एशियाई देशों के कुछ हिस्सों में दिखाई देता है।

भारत में आज चांद निकलने का समय

  • दिल्ली – 5:54 AM से 7:30 PM तक
  • लखनऊ – 5:54 AM से 7:30 PM तक
  • आगरा – 5:20 AM से 6:28 PM तक
  • पटना – 5:26 AM से  6:52PM तक
  • वाराणसी – 5:35 AM से  7:00 PM तक
  • जयपुर – 6:02 AM से  7:33PM तक
  • भोपाल – 6:00 AM से  7:20 PM तक

यह भी पढ़ें – Akshay Kumar के दांत वीडियो में देखकर, फैन बोला, ‘विमल के दाग नहीं जा रहे क्या’

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button