Nationalदेशविश्व समाचार

Italy से Amritsar आई Corona की फ्लाइट, 125 यात्री Corona पॉजिटिव

हर दिन Corona पॉजिटिव मरीज़ बढ़ते जा रहे हैं। Italy से Amritsar पहुंचे अंतरराष्ट्रीय चार्टर फ्लाइट(International Charter Flight) में Corona का विस्फोट हुआ है। फ्लाइट में 125 यात्री Corona virus से संक्रमित पाए गए हैं।

Airport के डायरेक्टर वीके सेठ ने जानकारी दी कि इस विमान में कुल 179 यात्री मौजूद थे। इस घटना के बाद से पूरे Airport में हड़कंप मच गया है। इन सभी यात्रियों को क्वारंटाइन कर दिया है। Airport अधिकारियों ने बताया कि बुधवार(5 जनवरी) दोपहर करीब 1.30 बजे Amritsar Airport पर Italy से उतरे चार्टर विमान यूयू-661 में कुल 179 यात्री सवार थे। चूंकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार Italy जोखिम वाले देशों में से एक है, तो Corona Protocol के तहत 160 यात्रियों का Corona टेस्ट किया गया, जिसमें 125 Corona संक्रमित पाए गए।

जानें, पूरा मामला

रोम से 179 यात्रियों को लेकर Amritsar के लिए निकली International Charter Flight बीच में जॉर्जिया की राजधानी टिब्लिसी में ईंधन भरवाने के लिए रुकी थी। अधिकारियों के मुताबिक, फ्लाइट में सवार कुल 179 यात्रियों में से 19 बच्चे(5 साल से कम उम्र) थे, जिन्हें नियमानुसार Corona टेस्ट की छूट है। जानकारी मिली है कि Italy के रोम और पंजाब में Amritsar के बीच चार्टर उड़ान पुर्तगाली कंपनी यूरोअटलांटिक एयरवेज द्वारा संचालित की गई थी। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को जब इन यात्रियों की RTPCR Report आई तो पता लगा कि 179 यात्रियों में 125 यात्री Corona संक्रमित पाए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में Corona संक्रमितों की तादाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया। Airport के डायरेक्टर वीके सेठ ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर सभी Corona संक्रमित यात्रियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। साथ ही सभी यात्रियों के सैंपल Omicron Variant की जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: ये ही है Corona की Third Wave, Delhi-Mumbai जैसे बड़े शहरों…

AB STAR NEWS  के  ऐप को डाउनलोड  कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम  और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button