Sports

ICC Women’s World Cup : Anisa Mohammed बनीं 300 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज़

महिलाएं किसी काम में पुरुषों से कम नहीं हैं ये बात आज Anisa Mohammed ने फिर से एक बार सही साबित कर दी हैं। ICC Women’s World Cup 2022 के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को रोमांचक अंदाज में तीन रन से हराकर टूर्नामेंट में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की है। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की स्पिन गेंदबाज ने अपने करियर का 300वां विकेट पूरा किया। इसके साथ ही Anisa Mohammed महिला क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाली वेस्टइंडीज की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

Anisa Mohammed ​इस उपलब्धि तक पहुंचने वाली पहली महिला स्पिन गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में 10 ओवर में 60 रन देकर दो विकेट चटकाए। ICC Women’s World Cup 2022 के पहले मैच में शुक्रवार(4 मार्च) को वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को तीन रन से हरा दिया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 259 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 256 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम अंतिम ओवर में छह रन नहीं बना सकी। 23 साल की हेली मैथ्यूज, जिन्होंने 119 रनों की पारी खेली थी, उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अभी भी भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के नाम दर्ज हैं। झूलन ने अब तक 345 इंटरनेशनल विकेट चटकाए हैं जबकि Anisa Mohammed अब 300 क्लब में पहुंची हैं और वह ऐसा करने वाली चौथी गेंदबाज बनी हैं। महिला क्रिकेट में Anisa Mohammed से पहले केवल तीन ही गेंदबाजों ने 300 विकेट चटकाए थे। झूलन के अलावा और Anisa Mohammed से पहले कैथरीन ब्रुंट के नाम 312 और  एलीसा पैरी के नाम 308 विकेट दर्ज हैं। Anisa Mohammed अब 300 विकेट झटकने वाली वेस्टइंडीज की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

यह भी पढ़ें – Pakistan: जुमे की Namaz में आत्मघाती विस्फोट, 30 लोगों की मौत, कई घायल

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button