Alia Bhatt बनने वाली हैं मां, नए मेहमान के आने की ख़ुशी में कपूर परिवार में जश्न का माहौल

कपूर ख़ानदान में इन दिनों ख़ुशी का माहौल है कुछ महीनों पहले जहां Bollywood एक्ट्रेस Alia Bhatt Ranbir Kapoor के घर दुल्हन बनकर आईं तो वहीं अब नन्हा मेहमान इनके घर आने वाला है। Alia Bhatt और रणबीर कपूर जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। Alia Bhatt ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी।
Alia Bhatt प्रेग्नेंट हैं। यह खबर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट करके दी है। Alia Bhatt ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह हॉस्पिटल बेड पर लेटी दिख रही हैं। Ranbir Kapoor पास में बैठे हैं। दोनों स्क्रीन पर देख रहे हैं। स्क्रीन पर क्या दिख रहा है इसे छिपाया है उस पर हार्ट इमोजी बना है। एक और फोटो में शेर-शेरनी और उनका बच्चा दिखा है। Alia Bhatt ने कैप्शन लिखा है, हमारा बेबी… जल्द आ रहा है।
Alia Bhatt के इस पोस्ट पर लोग बधाइयां दे रहे हैं। सोनी राजदान, मौनी रॉय सहित कई लोगों ने बधाई दी है। बता दें कि आलिया और Ranbir Kapoor की शादी इसी साल 14 अप्रैल को हुई थी। वैसे Alia Bhatt और रणबीर के कई फैन्स को अभी भी यकीन नहीं हो रहा। उन्हें लग रहा है कि अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र से जुड़ा कोई अपडेट भी हो सकता है। फिलहाल सच क्या है यह वक्त आने पर पता चलेगा लेकिन उनके फैन्स के बीच खुशी है।
Alia Bhatt के पोस्ट के साथ Ranbir Kapoor की बहन रिद्धिमा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके उन्हें बधाई दी है। रिद्धिमा ने लिखा है कि मेरे बेबीज का बेबी होने वाला है। वहीं नीतू कपूर के पोस्ट का लोगों को इंतजार है। बता दें कि इंडस्ट्री से इस साल कई गुड न्यूज मिल चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जनवरी में बेटी पैदा होने की खुशखबरी दी थी। सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त तक उनके घर नन्हा मेहमान आएगा।
यह भी पढ़ें – जयललिता के बाद अब Indira Gandhi बनेंगी Kangana Ranaut
ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है