कन्‍नौज पहुंच कर Akhilesh Yadav ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला

इस बार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav बुधवार(6 अप्रैल) को कन्नौज आए तो अंदाज़ काफी बदला हुआ था। काफी वक़्त बाद यह पहली बार था कि वह पार्टी कार्यालय में चार घंटे से भी ज़्यादा वक़्त तक रहे हों। वह भी सिर्फ पार्टी पदाधिकारियों व जिले भर से आए कार्यकर्ताओं के बीच। बारी-बारी से कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान Akhilesh Yadav ने न सिर्फ उनकी बात सुनी, बल्कि यह संदेश भी दिया कि वह अब भी कन्नौज से उतना ही लगाव रखते हैं। भविष्य का सियासी संकेत देते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से हिम्मत न हारने और डटे रहने की नसीहत देते हुए कहा कि चुनाव में सभी ने खूब मेहनत की, लेकिन कुछ कमियों ने कामयाबी नहीं मिलने दी।

6 अप्रैल की दोपहर निर्धारित समय ठीक 12:30 बजे यहां पहुंचे Akhilesh Yadav ने आते ही पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलना शुरू कर दिया। बारी-बारी से जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, नगर पालिका व नगर पंचायतों के चेरमैन और सभासद से मिलकर उनकी बात सुनी। अलग-अलग कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। अपने साथ मौजूद एमएलसी उम्मीदवार हरीश यादव को कार्यकर्ताओं से रूबरू कराकर डटकर वोट करने को कहा।

Akhilesh Yadav ने कहा कि जिले में तीनों विधानसभा सीट पर मिली हार की क्या वजह रही, इसकी समीक्षा ईद बाद होगी। अभी नवरात्र और रमज़ान चल रहा है। ईद के बाद कार्यकर्ताओं से मिलकर नतीजों की बारीकी से समीक्षा होगी। जो भी कमियां सामने आएंगी उन्हें दुरुस्त कर फिर से मज़बूत तैयारी की जाएगी। इस बहाने उन्होंने कार्यकर्ताओं को यह भी इशारा दिया कि जिसे कुछ कमियां बतानी हों, वह बता सकता है। जिन कार्यकर्ताओं का फीडबैक सही नहीं मिल रहा था, उसे सामने आने पर सभी की सामने डांट भी पिलाई। उनका यह अंदाज कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय रहा।

यह भी पढ़ें – IQAIR की रिपोर्ट के मुताबिक,Delhi बनी दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *