कुछ इस अंदाज़ में हुई Akhilesh Yadav और CM Yogi की विधानसभा में पहली मुलाकात

CM Yogi Adityanath की जीत के बाद से ही Akhilesh Yadav को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है। चुनाव हो या कोई मुक़ाबला जीत किसी एक की ही होती है। हारने वाले इंसान को बुरा तो लगता ही है लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं होता है कि जीतने वाला और हारने वाला एक दूसरे का दुश्मन बन जाए। यूपी विधानसभा चुनाव-2022 में जीते विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह आज हो रहा है। इस मौके पर चुनाव के बाद विधानसभा में पहली बार CM Yogi Adityanath और Akhilesh Yadav आमने-सामने हुए।
राजनीति अपनी जगह है लेकिन जब दो नेता एक-दूसरे से मिलते हैं तो कैसी गर्मजोशी दिखाते हैं इसका एक नज़ारा सोमवार(28 मार्च) को उत्तर प्रदेश की विधानसभा में देखने को मिला। CM Yogi ने सबसे पहले शपथ ली। वह जैसे ही Akhilesh Yadav के सामने पहुंचे, Akhilesh Yadav ने उठकर उनका अभिवादन किया। इसके बाद दोनों नेेेताओं ने मुस्कुराते हुुए हाथ मिलाया। इसी दौरान CM Yogi ने Akhilesh Yadav के कंधे पर हाथ भी रखा।
18 वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को राज्यपाल द्वारा नवनियुक्त प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री ने शपथ ग्रहण कराया। परंपरा के मुताबिक नेता विरोधी दल Akhilesh Yadav को दूसरे नंबर पर शपथ ग्रहण के लिए बुलाया गया। Akhilesh Yadav अपनी जगह से उठकर आसन की ओर जाते समय जैसे ही CM Yogi के सामने पहुंचे, दोनों नेताओं ने एक बार फिर एक-दूसरे को प्रणाम किया। इस मौके पर क्षण भर के लिए Akhilesh Yadav रुके, CM Yogi भी अपने स्थान पर खड़े हुए, दोनों नेताओं ने एक दूसरे को प्रणाम किया और फिर Akhilesh Yadav आसन की ओर बढ़ गए।
यह भी पढ़ें – देर रात बाहर घूमने वालों से Police कभी भी कर सकती है सवाल : Bombay HC
ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है