CrimeNationalPoliticsTop Storiesदेश

CM Yogi के बाद अब सरकार का Twitter Account Hacked

डिजिटल चीज़ों का ज़माना है। हर जगह क्राइम होता है तो डिजिटल वर्ल्ड इससे कैसे बच सकता है। उत्तर प्रदेश में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। दो दिन पहले मुख्यमंत्री कार्यालय के Twitter Account को हैक करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि सोमवार(11 अप्रैल) सुबह उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक Twitter Account हैक कर लिया गया।

पिछले 48 घंटे से भी कम समय में साइबर अपराधियों ने दूसरी बार यह दुस्साहस किया है। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम पूरे मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही दोषियों की पहचान कर उन्हे उनके किये की सज़ा दिलायी जाएगी।

Twitter Account को हैक करने के साथ उसका डीपी बदल दिया गया और दो दर्जन से ज्यादा फर्जी ट्वीट किए गये।  हालांकि Twitter Account को थोड़ी ही देर में तकनीकी विशेषज्ञों ने रिस्टोर कर लिया। मामले की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। बता दें कि पिछले शनिवार को साइबर अपराधियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय का Twitter Account हैक कर लिया था और CM Yogi Adityanath की तस्वीर वाली डीपी बदल दी थी। Twitter Account से 500 से अधिक फर्जी ट्वीट किए गए थे।

यह भी पढ़ें – होने वाली बहू Alia Bhatt से Neetu Kapoor इस चीज़ की करने वाली हैं डिमांड

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button