Astrology

7 June – जानें किन राशि के जातकों को मन की शांति के लिए करना होगा ये काम

मेष : इस राशि के जातकों के सामने आज अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगा। कोई पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कार्य में विलंब हो सकता है। आय बनी रहेगी।

वृष : इस राशि के जातक आज अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पुराना रोग उभर सकता है। भाई से दूरी बनेगी। पत्नी का नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। ससुराल पक्ष से तकलीफ रहेगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं।

मिथुन : इस राशि के जातकों में आज व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। जल्दबाज़ी से समस्या बढ़ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन आ सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

कर्क : इस राशि के जातक आज किसी भी प्रकार की बहस में हिस्सा न लें। दु:खद समाचार प्राप्ति की आशंका है। भागदौड़ रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी।

सिंह : इस राशि के जातकों की आज किसी भी प्रकार से धनहानि की आशंका है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व जुएं से दूर रहें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। शारीरिक तौर पर खुद को थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं।

कन्या : इस राशि के जातकों में आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। अधिकारी वर्ग के साथ कुछ उलझने बढ़ सकती है।

तुला : इस राशि के जातकों का आज सुख के साधनों पर व्यय होगा। किसी मामले की चिंता बनी रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग तथा साझेदारो के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों को आज चिंता तथा तनाव रहेगा। धनहानि भी आशंका है। पहले की गई मेहनत का फल अब मिल सकता है। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही हो सकता है। परिजनों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर इस सप्ताह कुछ चिंताए बनी रह सकती है।

धनु : इस राशि के जातकों को आज विदेश जाने का मौका मिल सकता है। व्यस्तता के बावजूद अपने साथी के लिए समय निकालने में कामियाब होंगे। व्यायाम को लेकर जागरुक हो सकते हैं। थोड़ा समय ध्यान में बिताएं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी और आध्यात्मिक प्रगति के लिए भी यह एक अच्छा कदम है।

मकर : इस राशि के जातकों की आज धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। घर-बाहर परेशानी दूर होगी। यात्रा सफल रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। नया कार्य मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन बहुत अच्छा बना रहेगा।

कुंभ : इस राशि के जातक आज प्रोफेशनल लाइफ में हर मामले को लेकर स्पष्ट रुख़ रखें। वरिष्ठ सहकर्मियों की सलाह से हालात बेहतर होंगे। नेत्र पीड़ा हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। धनार्जन होगा।

मीन : इस राशि के जातकों के लिए यह समय अचल संपत्ति के क्षेत्र में निवेश करने के लिए बिल्कुल सही नहीं है इसलिए जमीन/मकान खरीदने या बेचने से बचें। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। मकान खरीदने में जल्दबाजी न करें।

यह भी पढ़ें – 6 June – जानें, किन राशि के जातकों को आज रहेगी घर-परिवार की चिंता

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button