Astrology

31 May – जानें किन राशि के जातकों को धन संबंधी विषयों पर लेन-देन में रखना होगा ध्यान

मेष : इस राशि के जातकों की आज आर्थिक उन्नति के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। कोई नया काम मिल सकता है। आपकी भावना को ठेस भी पहुंच सकती है। लेकिन मन को स्वस्थ रखने का प्रयास करें।

वृष : इस राशि के जातकों की आज कोई सरकारी समस्या खड़ी हो सकती है। कार्य सफलता के लिए आज अधिक परिश्रम करना होगा। परिवार जनों के साथ परस्पर मनमुटाव ना बढ़ें इसका ध्यान रखें। क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ मनमुटाव होगा।

मिथुन : इस राशि के जातकों का आज किसी बड़ी समस्या का निवारण होगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा रहेगा। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें। आय में वृद्धि होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। धन संबंधी विषयों पर लेन-देन में भी ध्यान रखें।

कर्क : इस राशि के जातकों के रोजगार में आज वृद्धि होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कार्य के प्रति किया गया प्रवास मनोनुकूल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन संबंधी परेशानी दूर होगी। अच्छा मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

सिंह : इस राशि के जातकों को आज नया काम मिल सकता है। घर-बाहर सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। जीवन सुखद व्यतीत होगा। संपत्ति विषयक दस्तावेज करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

कन्या : इस राशि के जातकों के आज कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। धैर्य रखें। क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, जिससे आपका कार्य बिगड़ें नहीं इसका ध्यान रखें।

तुला : इस राशि के जातक आज जल्दबाजी से काम बिगाड़ सकते हैं। कानून का उल्लंघन न करें। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए आज दिन के प्रारंभ का समय बहुत अनुकुल है। लेकिन मध्याहन के बाद आपकी मानसिक व्यग्रता में वृद्धि होगी।

वृश्चिक : इस राशि के जातक आज क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। वाणी पर संयम रखने से आप विवाद तथा मनदुःख को टाल सकेंगे। आपमें आज कुछ सुधार होगा। भावनाओं पर काबू रखें। शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।

धनु : इस राशि के जातकों से नौकरी में अधिकारी आज ज्यादा अपेक्षा करेंगे। वाहन व मशीनरी के कार्य में सावधानी रखें। व्यापार ठीक चलेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। साझेदारी सफल रहेगी। लाभ होगा।

मकर : इस राशि के जातकों का आज कारोबार संतोषजनक रहेगा। आपत्तिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहें। किसी भी कार्य में शीघ्र निर्णय लें। मन में संशय रहेगा। मेहनत अधिक होगी। यात्रा में सामान का ध्यान रखें। गलतफहमी से विवाद हो सकता है।

कुंभ : इस राशि के जातक आज उत्साह से हर काम कर पाएंगे। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। नए कार्य को प्रारंभ आज न करें।

मीन : इस राशि के जातकों के आज रोजगार के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। भूमि व भवन इत्यादि के खरीद-फरोख्त के कार्य लाभदायक रहेंगे। नौकरी में यश मिलेगा। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। क्रोध की मात्रा भी अधिक रहेगी।

यह भी पढ़ें – 30 May – जानें किस राशि के जातक आज खर्चों की अधिकता से रहेंगे चिंतित

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button