28 March -जानें किन राशि के जातकों को आज चुनौतियों का करना पड़ सकता है ‘सामना’

मेष : इस राशि के जातकों का आज किसी मित्र से बात होने पर दिल खुश रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी।
वृष : इस राशि के जातकों के लिए आज परिवार में बना कोई नया रिश्ता शुभ और लाभदायक साबित होगा। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है।
मिथुन : इस राशि के ऐसे जातक जो ग्राफिक्स डिजाइनिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। इस हफ्ते परिवार में चली आ रहीं गलतफहमियां दूर होंगी।
कर्क : इस राशि के जातकों के आज रोज़गार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न कर प्रयास भरपूर करें। यात्रा लाभदायक रहेगी।
सिंह : इस राशि के जातकों के रिश्तेदार जरूरत के समय मदद के लिए तैयार रहेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर सजग रहें। धनलाभ कमाने के लिए कुछ योजनाओं पर काम करने की जरूरत है।
कन्या : इस राशि के जातकों के आज आर्थिक स्थिति मजबूत होने के चलते काफी लंबे वक़्त से रुके बिलों का भुगतान आसानी से कर पाएंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय महत्वपूर्ण रहेगा।
तुला : इस राशि के जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए नवीन अवसर प्राप्ति के लिए अच्छा समय है। सब कुछ अपनी सामान्य गति से होगा। नए परिचित अथवा नवीन सौदे चिंता का कारण बन सकते हैं। कोई दुश्मन आर्थिक रूप से समस्या खड़ी कर सकता है।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों को आज अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। योग और ध्यान को अपनाएं। किसी प्रियजन का स्वास्थ्य चिंता का कारण बना सकता है। चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय सोच विचार के बाद ही लिया जाना चाहिए।
धनु : इस राशि के जातक आज सहयोगियों का विश्वास प्राप्त कर आने वाले दिनों में शुभ प्रगति कर पाएंगे। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें। नौकरीपेशा जातकों को कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव बेचैन कर सकता है। नाक, कान और गले से जुड़े रोग हो सकते हैं।
मकर : इस राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। भाई बहनों से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा। नौकरी के हालात में सुधार संभव है। किए गए वादों को निभाएं और दूसरों पर विश्वास करें।
कुंभ : इस राशि के जातकों का आज प्रोफेशनल रूप से उन्नति का मार्ग खुलेगा। प्रमोशन होने के योग हैं। किसी भी बात की जल्दबाजी न करें। व्यापार में जिस टेंडर या प्रोजेक्ट का कुछ समय से इंतज़ार था वह आपको मिल जाएगा।
मीन : इस राशि के जातकों के मन में आज बहुत से विचार चल रहे हैं किन्तु उन्हें लागू नहीं कर पा रहे हैं जिस कारण दुविधा हो सकती है। दूसरों पर भरोसा करना सीखें। परफेक्शन पर इतना ध्यान न दें की उससे आपके स्वास्थ्य, मन की शान्ति और रिश्तों पर भी नकारात्मक असर हो।
यह भी पढ़ें – दिवालिया घोषित हुई ‘Supertech’, हज़ारों होम बायर्स का भविष्य दांव पर
ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है