Astrology

27 March- जानें किन राशि के जातकों को नियोजित कार्य से अधिक परिणाम नहीं होगा प्राप्त

मेष : इस राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में आज कठिनाइयां आ सकती हैं। मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

वृष : इस राशि के जातकों के आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संतान की ओर से परेशान हो सकते हैं। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन : इस राशि के जातकों की आज मानसिक कठिनाइयां बढ़ेंगी। आत्मसंयत रहें। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। लोगों से मिलने से परहेज़ करें। खुद के लिए निकाले समय।

कर्क : इस राशि के जातक आज किसी ऐसी चीज़ पर निवेश करने की सोच सकते हैं जिसकी वैल्यू समय के साथ बढ़ती जाए। प्रेम संबंधों के लिए अभी का समय अच्छा है। जीवन साथी की इज़्ज़त करें।

सिंह : इस राशि के जातकों के आज किसी सम्पत्ति से धनार्जन के स्रोत विकसित हो सकते हैं। संतान को कष्ट रहेगा। कारोबार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

कन्या : इस राशि के जातकों के करियर को लेकर आज यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहेगा। इस समय फायदा होगा और अपने प्रोफेशनल कॉन्ट्रेक्ट्स को मजबूत करने की कोशिश करें।

तुला : इस राशि के जातकों का आज किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन शुभ है। परिस्थिति अनुकूल बनी हुई है किन्तु लापरवाही न करें नहीं तो नुकसान भी हो सकता है। आपकी सलाह बहुतों के काम आएगी इसलिए अपनी बात कहने से झिझक न करें।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों का आज भावनात्मक फैसलों को लेने के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है, क्योंकि इस अवधि के दौरान आप जो भी निर्णय लेंगे, उसे पूरा करना मुश्किल होगा। जहां तक संभव हो अपना समय किताबों को पढ़ने में बिताएं। पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु : इस राशि के छात्रों के लिए आज का यह दिन शुभ है। पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा करेंगे और अपने इच्छित संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है।

मकर : इस राशि के जातकों का आज आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए शुभ दिन है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे तो यह आपके लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। नियोजित कार्य से अधिक परिणाम प्राप्त नहीं होगा, लेकिन परिणाम सकारात्मक होंगे। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा हो सकता है।

कुंभ : इस राशि के जातकों के लिए आज अपनी क्षमताओं को दिखाने का सही वक़्त है। ब्रेक-अप से बचने के लिए एक-दूसरे का यक़ीन न तोड़ें। कार्यस्थल में आपका विरोध हो सकता है। व्यापारिक एवं व्यावसायिक सन्दर्भ में विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते हैं। सावधान रहें।

मीन : इस राशि के जातकों की आज आय में वृद्धि संभव है। अवसर आपके रास्ते में आएंगे और आप विवेकपूर्ण तरीके से उनका समय पर उपयोग करेंगे। सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। दोस्तों का सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

यह भी पढ़ें – 26 March – जानें, किन राशि के जातकों के धंधे में आज रहेगा उतार-चढ़ाव

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button