Astrology

26 June – जानें, किन राशि के जातक आज किसी पर भी आंख मूंदकर न करें भरोसा

मेष : इस राशि के जातक आज नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। खानपान पर नियंत्रण रखें। पत्नी को कोई खास उपहार ज़रूर दें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं।

वृष : इस राशि के जातक आज नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।  वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मिथुन : इस राशि के जातकों के आज आय के नए स्त्रोत विकसित होंगे। व्यय की भी अधिकता रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। अहंकार की भावना से दूर रहें।

कर्क : इस राशि के जातकों का आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

सिंह : इस राशि के जातकों के परिवार में आज खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कोई सकारात्मक समाचार प्राप्त हो सकता है। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा।

कन्या : इस राशि के जातकों का आज का दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में साथियों से अनबन हो सकती है।

तुला : इस राशि के जातकों का आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

वृश्चिक : इस राशि के जातक आज व्यापारिक प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

धनु : इस राशि के जातकों का आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे।

मकर : इस राशि के जातकों को आज संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं।

कुंभ : इस राशि के जातकों को व्यापार में आज लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मीन : इस राशि के जातकों का आज का दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – 25 June – इन राशि के जातकों के संचित धन में आज आएगी कमी

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button