Astrology

2 April  – जानें आज किन राशि के जातकों के आय बढ़ाने के प्रयास होंगे सफल

मेष : इस राशि के जातकों की आज प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी का प्रेम व सहयोग मिलेगा। नकारात्मकता को खुद पर हावी ना होने दें। विद्यार्थी पढ़ाई में समकक्षों से आगे निकल सकते हैं। निवेश से बचें।

वृष : इस राशि के जातक आज क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में नवीन योजनाओं पर विचार करेंगे। आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। वित्तीय पक्ष बेहतर रहेगा।

मिथुन : इस राशि के जातकों में आज आलस्य की अधिकता रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। खुश रहें।

कर्क : इस राशि के जातकों को मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। किसी से उपहार प्राप्त होने की संभावना है। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।

सिंह : इस राशि के जातक आज भवन खरीदनें में सफल होंगे। नौकरी के चलते यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। वित्तीय पक्ष बेहतर रहेगा। शत्रु परेशान कर सकते हैं। बुरी आदतों में सुधार करें।

कन्या : इस राशि के जातक आज बातचीत में सन्तुलित रहें। संचित धन में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ेगा। कॅरियर को नई दिशा मिल सकती है। जरूरी कार्य समय पर पूर्ण होंगे।

तुला : इस राशि के जातकों में आज परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। क्रोध व आवेश में काम बिगड़ सकते हैं। कोई दुख मन को परेशान कर सकता है। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों के आज माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। संतान की उपलब्धियों से ख़ुशी मिलेगी। निवेश आपको आर्थिक लाभ दे सकता है। मनोबल व आत्मविश्वास बनाए रखें।

धनु : इस राशि के जातक आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। युवाओं को कॅरियर के अच्छे विकल्प प्राप्त हो सकते हैं। पत्नी व बच्चों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा।

मकर : इस राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। सहकर्मी आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। फिजूलखर्ची ना करें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

कुंभ : इस राशि के जातक आज क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। आय में वृद्धि होगी। व्यापार में नवीन योजनाओं पर विचार करेंगे। आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। वित्तीय पक्ष बेहतर रहेगा। माता-पिता की सेवा करें।

मीन : इस राशि के जातक आज क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। दूसरों की मदद करने का भाव मन में रहेगा। खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें – 1 April – जानें आज किन राशि के जातकों का बढ़ेगा मान-सम्मान

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button