19 June – जानें, किस राशि के जातक आज दूसरों पर कर सकते हैं ज़्यादा ख़र्च

मेष : इस राशि के जातकों का बीती जिंदगी का कोई राज़ जीवनसाथी को उदास कर सकता है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक्त पर टल सकती है।
वृष : इस राशि के जातक जान लें कि चंद्र की स्थिति की वजह से आज आपका धन बेवजह की चीजों पर खर्च हो सकता है। वाणी में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
मिथुन : इस राशि के जातकों का अगर धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें विजय मिल सकती है। इसके अलावा धन लाभ भी हो सकता है।
कर्क : इस राशि के जातक आज के दिन कुछ भी करने के लिए अपने साथी पर दबाव ना डाले, अन्यथा आपके दिलों में दूरियां आ सकती हैं। आलस्य अधिक रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें।
सिंह : इस राशि के जातक आज विवाद से बचें। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। आपका गर्मजोशी भरा स्वभाव घर का माहौल खुशनुमा कर देगा।
कन्या : इस राशि के जातकों को आज नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आप दूसरों पर कुछ ज्यादा खर्च कर सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है।
तुला : इस राशि के जातकों को आज दु:खद समाचार मिल सकता है। किसी अपने के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। शराब से दूर रहें, क्योंकि इससे आपकी नींद में बाधा पड़ेगी और आप ठीक से सो नहीं पाएंगे।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों को आज नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। उत्साह वृद्धि होगी। बेकार का तनाव और चिंताएं जिंदगी का रस निचोड़कर आपको पूरी तरह चूस सकती हैं। भलाई इसी में है कि इन आदतों को छोड़ दें, नहीं तो इनसे केवल आपकी परेशानियों में बढ़ोतरी ही होगी।
धनु : इस राशि के जातकों को आज किसी बड़ी मुश्किल का हल मिलेगा। शत्रुओं का पराभव होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। आय में वृद्धि होगी। आपका सबसे बड़ा सपना पूरा हो सकता है। लेकिन अपने उत्साह को काबू में रखें, क्योंकि ज्यादा खुशी भी परेशानी खड़ी कर सकती है।
मकर : इस राशि के जातक आज दूसरों के उकसावे में न आएं। असंतुलित खानपान की वजह से गले में कुछ इंफेक्शन जैसी समस्या महसूस होगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। धन का आगमन आज आपकी कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है।
कुंभ : इस राशि के जातकों की आज कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। बोलचाल का लहजा नरम रखें। गलत भाषा के प्रयोग से कुछ लोगों में नाराज़गी उत्पन्न हो सकती हैं। आलस के कारण किसी भी काम को टालने का प्रयास ना करें। क्योंकि इसकी वजह से कुछ ज़रूरी काम रुक सकते हैं।
मीन : इस राशि के जातकों का आज पुराना रोग उभर सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। नई योजना बनेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। खु़शनुमा दिन के लिए मानसिक तनाव और झंझटों से बचें।
यह भी पढ़ें – 18 June – जानें किन राशि के जातकों को आज जॉब के नए अवसर होंगे प्राप्त
ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है