17 April – मीन राशि के जातकों का आज बड़ा कार्य करने का मन बनेगा लेकिन जोखिम न उठाएं

मेष : इस राशि के जातकों के आज बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। जल्दबाजी न करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बना रहेगा। चिंता में कमी होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।

वृष : इस राशि के जातकों का आज मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा। यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा।

मिथुन : इस राशि के जातक आज वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। फालतू खर्च होगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा। दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें।

कर्क : इस राशि के जातकों के घर-बाहर आज कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह : इस राशि के जातकों की आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। जिन परेशानियों से चिंतित थे, आज उनका कोई इलाज आपको मिल जाएगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कन्या : इस राशि के जातकों को आज परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। इनकम अच्छी रहेगी और उससे आप सुख संसाधनों पर भी खर्च करेंगे। मनोरंजन में वक्त बिताएंगे।

तुला : इस राशि के जातकों का आज फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। जीवनसाथी के लिए कोई नई चीज खरीद कर ला सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों का आज बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय को अपने दिल की बात कहने का मौका मिलेगा और नजदीकी बढ़ेगी।

धनु : इस राशि के जातकों का आज धनार्जन संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा।

मकर : इस राशि के जातक आज जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आप कहीं शहर से बाहर अथवा देश से बाहर जाने का विचार बनाएंगे।

कुंभ : इस राशि के जातकों को आज नौकरी में चैन महसूस होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा।

मीन : इस राशि के जातकों का आज घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। यात्रा की योजना बनेगी। जोखिम न उठाएं। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे।

यह भी पढ़ें – 16 April – इस राशि के जातकों को आज मिलेगा अफसरों का सहयोग

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *