Astrology

15 June – जानें, किन राशि के जातकों के विरोधी आज होंगे परास्त

मेष : इस राशि के जातकों का आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्च होने का योग है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि हो सकती है। अधीनस्‍थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें अन्‍यथा धन फंस सकता है।

वृष : इस राशि के जातकों को आज व्यावसायिक योजनाओं में गति मिलेगी। व्‍यवसाय में शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। इसलिए ख्‍याल रखें, कोई भी कार्य जल्‍दबाजी में न करें।

मिथुन : इस राशि के जातकों की आज ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति से दिन बेहतरीन रहने वाला है। निवेश के लिए भी दिन अच्छा है। गुस्से पर कंट्रोल रखें। वाहन चलाते वक़्त सावधानी बरतें। परिवार वालों की परवाह करें। बुरे वक़्त में ये लोग ही आपके काम आएंगे।

कर्क : इस राशि के जातक आज स्वास्थ्य का पूरी तरह ध्यान रखें। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह का योग हैं। महत्वपूर्ण काम अपने हाथों से करें। साझेदारी के काम में लाभ ना के बराबर हो सकता है।

सिंह : इस राशि के जातकों का आज किया गया प्रयास रंग लाएगा और शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाएंगे। विरोधी परास्त होंगे, यात्रा लाभकारी रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। दूर रहने वाली संतान के शुभ समाचार मिलेंगे।

कन्या : इस राशि के जातकों का आज का दिन मंगलकारी होगा। कहीं से आपको धन लाभ भी हो सकता है। यात्रा मंगलमय होगी और अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। अल्प प्रयासों से यश प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वालों के लिए आज का दिन शुभ और उन्नति वाला है।

तुला : इस राशि के जातकों को आज यात्रा से लाभ होगा। उर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी जिससे कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। मनोनुकूल लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। नई योजनाएं लाभ देंगी। अधिकारी वर्गों से सहायता मिलेगी और विरोधी निर्बल रहेंगे।

वृश्चिक : इस राशि के जातक आज सोच-समझकर ही यात्रा और कार्य करें। खाली समय में मंदिर ज़रूर जाएं। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में उर्जा का संचार करेगा। अप्रिय समाचार मिलने से मानसिक कष्ट होगा।

धनु : इस राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ ही सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे। व्यवहार कुशलता व शांत रहकर कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी। उन्नति का अवसर मिलेगा। आज आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, धन लाभ होगा।

मकर : इस राशि के जातक आज परिवारजनों के साथ आनंद-उल्लासपूर्ण समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ की भी संभावना अधिक है। आवश्यक विषयों के पीछे खर्च होगा। वाणी और क्रोध पर संयम रखना आवश्यक है, नहीं तो मन को चोट पहुंच सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों को आज हो सके तो टाल दें।

कुंभ : इस राशि के जातकों को आज यात्रा पर जाना हो सकता हैं। बिजनेस में बढ़ती प्रॉग्रेस से खुशी मिल सकती है। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। वक़्त मिलने पर घूमने – फिरने ज़रूर जाएं इस दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा।

मीन : इस राशि के जातक आज मानसिक रूप से अशांत रह सकते हैं। जिस वजह से आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में ना उलझें। क्रोध बढ़ेगा, संयम रखें।

यह भी पढ़ें – 14 June – जानें, किन राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन नहीं है ठीक

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button