Astrology

14 June – जानें, किन राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन नहीं है ठीक

मेष : इस राशि के जातकों को आज करियर संबंधी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है‌। दुश्मनों पर आप हावी रहेंगे‌। पुराने विवाद भी सुलझाने की कोशिश करेंगे और स्थिति अपने फेवर में कर लेंगे‌। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है‌। कुछ उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं‌। आज नए लोगों से मुलाकात होगी‌।

वृष : इस राशि के व्यापारियों के लिए आज समय ठीक नहीं है, किसी को उधार पैसा देने से बचें‌। कोई पुराना उधार आपको टेंशन दे सकता है‌। नौकरीपेशा लोग संभलकर रहें‌। ऑफिस में परेशानी हो सकती है‌। किसी से विवाद भी हो सकता है‌। मौसमी बीमारियों से बचें‌। खाने-पीने का खास ध्यान रखें‌।

मिथुन : इस राशि के जातकों को आज नुकसान हो सकता है‌। दिखावे और आडंबर से दूर रहें‌। परिवार में आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ बहस हो सकती है‌। एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है‌। आज आपको पैसों के मामले में सावधान और चौकन्ना रहना होगा, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है‌। थोड़े परेशान भी रहेंगे‌।

कर्क : इस राशि के जातकों को आज पैसों की और परिवार की स्थिति का पूरा ध्यान देना चाहिए‌। सेहत में भी सुधार हो सकता है‌। दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिल सकता है‌। पार्टनर से प्रेम और सहयोग कम ही मिलेगा‌। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें‌। बॉस के साथ अपने संबंधों को लेकर थोड़े सावधान रहें‌।

सिंह : इस राशि के जातकों को आज जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है‌। किसी अच्छी खबर का इंतजार आपको रहेगा‌। लव लाइफ के लिए दिन सामान्य है‌। पार्टनर आपकी भावना समझेगा‌। परिवार की मदद मिल सकती है‌। करियर और निवेश के क्षेत्रों में कुछ नए और शानदार मौके भी मिल सकते हैं‌।

कन्या : इस राशि के जातकों की आज रोजमर्रा के कामों की परेशानियां बनी रह सकती हैं। आपके वो काम पूरे नहीं हो पाएंगे जिनकी प्लानिंग आपने कर रखी थी‌। कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा‌। लोगों को भी प्रभावित करेंगे‌। आपके सोचने का तरीका लोगों को पसंद आएगा‌। आपकी दी गई सलाह से लोगों को फायदा होगा‌।

तुला : इस राशि के जातक आज विवाद और प्रतिस्पर्धा से बचने की कोशिश करें‌। किसी पर डिपेंड न रहें‌। सेहत संबंधी उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं‌। कार्यस्थल पर वातावरण आपके हिसाब का नहीं होने से मूड खराब होगा‌। लव लाइफ की अनबन में कोई फैसला नहीं कर पाएंगे‌।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों के आज सोचे हुए कुछ काम पूरे हो जाएंगे‌। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं‌। आपके सोचने के तरीके में सकारात्मक बदलाव हो सकता है‌। संतान से सहयोग मिलेगा‌। अपनी प्लानिंग को मेहनत से पूरा करेंगे और उसका फायदा भी आपको मिल सकता है‌।

धनु : इस राशि के जातक आज भोजन में सावधानी रखें‌।बिजनेस में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं‌। पार्टनर से आपको सहयोग मिल सकता है‌। पार्टनर का सुझाव आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है‌। अचानक धन लाभ हो सकता है‌। फंसा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है‌।

मकर : इस राशि के जातकों को आज पैसों के मामलों में नुकसान हो सकता है‌। कुछ कानूनी मामलों में आप उलझ सकते हैं‌। समय का ध्यान रखें‌। कुछ खास कामों में आपको ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है‌। आज अचानक होने वाले किसी घटनाक्रम पर आप तुरंत कोई फैसला लेने से भी बचें‌।

कुंभ : इस राशि के जातक आज लोगों से अपने काम निकलवाने में बहुत हद तक सफल रहेंगे‌। दिन अच्छे से बीतेगा‌। सेहत सामान्य रहेगी‌। बहुत दिनों से चली आ रही सेहत संबंधी परेशानी में राहत मिल सकती है‌।

मीन : इस राशि के जातकों को आज मेहनत से सफलता मिलेगी‌। आपकी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी‌। प्रमोशन मिलने के पूरे चांस भी बन रहे हैं‌। किसी भी तरह का मौका न जाने दें‌। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको जरूरी मदद मिलती जाएगी‌।

यह भी पढ़ें – 13 June – जानें, किन राशि के जातक आज अधिक वाद-विवाद में न उलझें

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button