13 January – जानें, किस राशि के जातकों की आज डूबी हुई रकम प्राप्ति के बन सकते हैं योग

मेष : इस राशि के जातक आज लेन-देन में जल्दबाजी न करें। बाहरी व्यक्ति पर ध्यान दें। नौकरी में प्रमोशन तथा रोजगार की प्राप्ति संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
वृष : इस राशि के जातक आज जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबारी बड़े निर्णय ले सकते हैं। स्थायी संपत्ति में वृद्धि तथा बड़ा लाभ हो सकता है।
मिथुन : इस राशि के जातक आज समय पर कर्ज चुका पाएंगे। प्रसन्नता रहेगी। बाहरी सहयोग मिलेगा। देनदारी कम होगी। पार्टनरों तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा।
कर्क : इस राशि के जातकों की आज मेहनत सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग बन सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी।
सिंह : इस राशि के जातकों की आज कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। वरिष्ठ जन का मार्गदर्शन तथा सहयोग प्राप्त होगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी।
कन्या : इस राशि के जातकों में आज क्षमता तथा आमदनी में वृद्धि के योग हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए उपक्रम प्रारंभ करने का मन बन सकता है।
तुला : इस राशि के जातकों का आज व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों के आज दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिल सकता है। कानूनी अड़चन दूर होगी।
धनु : इस राशि के जातक आज दूसरों के कार्य में दखल न दें। योजना फलीभूत होगी। कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।
मकर : इस राशि के जातकों को आज किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें। यात्रा की योजना बनेगी।
कुंभ : इस राशि के जातक आज वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में न करें लापरवाही। पुरानी व्याधि बाधा का कारण बन सकती है। कार्य में अवरोध उत्पन्न हो सकता है।
मीन : इस राशि के जातकों को आज धनहानि के योग हैं। वरिष्ठजनों की सलाह मानें तथा विवेक से कार्य करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
यह भी पढ़ें – Sonu Sood की बहन Malvika Sood कांग्रेस में हुईं शामिल, मोगा से लड़ेंगी चुनाव
ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है