12 June – जानें, किन राशि के जातकों को आज किसी करीबी से मिल सकता है धोखा

मेष : इस राशि के जातक आज कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं, जो लाभकारी सिद्ध होंगी। यात्रा पर जाने से बचें। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों को अभी थोड़ा प्रयास और जारी रखना होगा तथा प्रतीक्षा करनी होगी। क्योंकि फिलहाल उनके लिए अच्छा अवसर दिखाई नहीं दे रहा है।
वृष : इस राशि के जातक आज संपत्ति में निवेश कर सकते हैं या वाहन खरीदने की सोच सकते हैं। कार्य संबंधी यात्रा लाभकारी होगी। आपका करियर आगे बढ़ेगा, लेकिन निर्णय लेते समय भावुक न हों। जीवन सामान्य रहेगा और रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं।
मिथुन : इस राशि के जातकों को आज परिवार में घर के बड़ों का साथ मिलेगा। अपने से उच्च अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, लेकिन धैर्य न खोएं। अपने से वरिष्ठ लोगों का समर्थन मिलेगा। आपका रुझान धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा।
कर्क : इस राशि के जातकों के कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ में वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक चिंता रहेगी। फालतू खर्च होगा। व्यावसायिक यात्रा लंबी हो सकती है। लाभ होगा।
सिंह : इस राशि के जातकों को आज बेहतरीन वित्तीय परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध स्थापित करने के लिए अच्छा समय है। नौकरी खोजने के लिए किए गए प्रयास लाभकारी होंगे। आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। यात्राओं का दौर बना रहेगा।
कन्या : इस राशि के जातकों को आज थोड़ा ध्यान देना होगा कि आपके द्वारा किए गए बदलाव से दूसरे असहमत हो सकते हैं। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। प्रॉप्रर्टी से जुड़े कामों के लिए दिन अच्छा है।
तुला : इस राशि के जातकों को पूर्व में किए गए प्रयासों का फल अब मिल सकता है। विवाह के उम्मीदवारों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। खुशी का वातावरण निर्मित होगा। जल्दबाजी न करें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धनार्जन होगा। व्यस्तता बनी रहेगी।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों का पूजा-पाठ में मन लगेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। सामंजस्य बनाकर रखें। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें। नए मित्र बनेंगे।
धनु : इस राशि के जातकों का ऐश्वर्या के साधनों पर खर्च होगा। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। झंझटों में न पड़ें। महत्वपूर्ण निर्णय टालें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद से क्लेश हो सकता है। आय बनी रहेगी।
मकर : मनोरंजन का मौका मिलेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। विवाद से बचें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर-बाहर सुख-शांति बनी रहेगी। नए मित्र बन सकते हैं। व्यय होगा।
कुंभ : इस राशि के जातकों के जीवन में आज धन का आगमन अच्छा रहेगा। प्रेम में वृद्धि होगी साथ ही साथी का सहयोग मिलेगा। ध्यान रखें अचानक खूब धन मिल जाए इस उम्मीद में आकर कोई जोखिम लेने से बचें। आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं, लेकिन शाम तक अच्छा महसूस करेंगे।
मीन : इस राशि के जातकों को राजभय रहेगा। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। चोट व रोग से बचें। जोखिम न लें। किसी भी प्रकार की बहस का हिस्सा न बनें,बात बिगड़ सकती है।
यह भी पढ़ें – 11 June – जानें किन राशि के जातक आज निवेश योजनाओं के बारे में गहराई से जानने की कोशिश करेंगे
ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है