10 January – जानें, किस राशि के जातकों के आज बनेंगे रुके कार्य

मेष : इस राशि के जातकों को आज शेयर, कमोडिटी या किसी भी तरह के पुराने निवेश से फायदा होने की संभावना है। ज़मीन-ज़ायदाद संबंधी निवेश करने के योग बनेंगे। आपको खुश रहने के लिए रिश्तेदारों और दोस्तों की जरूरत महसूस होगी।
वृष : इस राशि के जातकों का आज ध्यान खुद पर रहेगा। संबंधों को लेकर चल रही समस्याएं खत्म होने के योग बन रहे हैं। आज आपको फायदा भी हो सकता है। किसी दोस्त, प्रेमी या रिश्तेदार की सेहत को लेकर भी अचानक चिंता हो सकती है।
मिथुन : इस राशि के जातकों के लिए आज नए क्षेत्रों में निवेश करने के लिए समय अच्छा है। सितारे आपको अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करने का मौका देंगे। चचेरे भाई या दोस्तों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन सगे भाई-बहनों से संबंध अच्छे रहने के संकेत नहीं है।
कर्क : इस राशि के जातकों को आज जल्दबाजी व लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यक्तित्व प्रभावशाली होने से विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
सिंह : इस राशि के जातक आज अनजान लोगों पर विश्वास नहीं करें। भागीदारी के कार्यों के लिए दिन उत्तम रहने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में साथी कर्मचारियों के साथ आपका ताल मेल अच्छा बना रहेगा। आप अपने ज्ञान और बुद्धि के बल पर अनेक कार्यो में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
कन्या : इस राशि के जातकों की आज भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। संतान से सुखद समाचार मिलेंगे। भूमि व भवन के मनचाहे सौदे होंगे। धन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती है और साथ ही अचानक धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे। आपका वैवाहिक जीवन संतोषप्रद बना रहेगा।
तुला : इस राशि के जातकों के आज रुके कार्य बनेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। शत्रु नतमस्तक होंगे। ऐश्वर्य पर खर्च होगा। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ आज अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों की आज लाभ में वृद्धि होगी। तीर्थयात्रा हो सकती है। कुसंगति से हानि होगी। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद न करें। नेत्र पीड़ा रहेगी। अगर आप कॉस्मेटिक्स के बिजनेस में हैं तो आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। क्राफ्ट से जुड़े विद्यार्थियों की इस क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी।
धनु : इस राशि के जातकों को आज भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। नए कार्यकारी अनुबंध हो सकते हैं। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनार्जन होगा। जिन लोगों से आपकी अब तक अनबन चल रही थी उनसे आज आपके रिश्ते मधुर हो सकते हैं।
मकर : इस राशि के जातकों में आज आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परिवार में वातावरण आनंदप्रद रहेगा। व्यावसायिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायी होगा। मन आनंदित रहेगा। आय बढ़ेगी। विवेक का प्रयोग करें। शत्रु परास्त होंगे। क्रोध न करें।
कुंभ : इस राशि के जातक आज आकस्मिक खर्च करने से खुद को रोकें। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण मित्रों के साथ उग्र चर्चा या झगड़ा न हो जाए इसका भी ध्यान रखिऐगा। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही से आज संभलकर चलिऐगा।
मीन : इस राशि के जातकों को आज कार्य सफलता से यश प्राप्त होगा। व्यवसाय में सहकार्यकरो का सहकार अच्छा मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से अगर आपको नसों से संबंधित समस्या है तो उस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें – Corona के ख़तरे के बीच Delhi-NCR में Baarish से सड़कों पर भरा पानी
ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है