Weather Update: उत्तर भारत में जारी हुआ शीतलहर का अलर्ट
एक बार फिर मौसम विभाग ने दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है। फिलहाल इस शीतलहर से आम आदमी को किसी भी तरह से राहत नहीं मिलने वाली।

एक बार फिर मौसम विभाग ने दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है। बताते चले कि फिलहाल इस शीतलहर से आम आदमी को किसी भी तरह से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। एक तरफ जहां अभी भारत खुद गिरते तापमान से अस्त-व्यस्त है,वहीं इस पर मौसम विभाग की शीतलहर को लेकर चेतावनी किसी कहर से कम नहीं है।
जानकारी के मुताबिक आज तापमान और भी गिरने की आशंका जताई जा रही है। वहीं आसमान में चारों तरफ कोहरे का भी असर बना हुआ है। बता दें आज सवेरे दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही उसने जानकारी दी है कि सभी उड़ानों का संचालन इस समय सामान्य है फिर भी यात्रियों को संबंधित एयरलाइंस से संपर्क कर लेना चाहिए। इसके अलावा कोहरे के कारण उत्तर रेलवे की 12 ट्रेन देरी से चल रही हैं और दो को दोबारा शेड्यूल किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक भारत में उत्तर पश्चिमी दिशाओं से चल रही बर्फीली हवाओं के वजह से बीती रात को दिल्ली का पारा नैनीताल, देहरादून, जम्मू, कटरा, अमृतसर से भी नीचे चला गया था। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। लेकिन वहीं अगर हम पिछले दस साल की बात करें तो लगभग 4 जनवरी 2013 को न्यूनतम तापमान सबसे कम 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं बुधवार को दिन भर ठंडी हवाएं चलती रही,जिसके कारण ठिठुरन महसूस किया गया। इसके बावजूद दिन में हल्की धूप जरूर खिली, लेकिन आम जनमानस को इससे ज्यादा राहत नहीं मिली।
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार बर्फीली हवाओं के कारण दिल्ली का तापमान गिर रहा है।जिसके कारण अगले तीन से चार दिन दिल्ली में घने से घना कोहरे होने का अनुमान लगाया गया है। जो लगभग दिनभर रह सकती है। जिसके कारण पारा भी गिरकर लगभग 4 डिग्री तक आने की संभावना जताई जा रही है। विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 16.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली का जाफरपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं एनसीआर क्षेत्र में भी तापमान में गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान एनसीआर के गाजियाबाद में 12.9 डिग्री, गुरुग्राम में 15 डिग्री और फरीदाबाद में 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।