विदेश दौरों में Vladimir Putin का मल-मूत्र इकट्ठा करते हैं उनके Special Bodyguard

जब कोई व्यक्ति कहीं जाता है तो अपने साथ अपना ज़रूरी सामान ले जाता है और वापिस आते वक़्त वो अपना सामान वापिस ले आता है लेकिन कुछ लोग अपना मल-मूत्र भी अपने साथ वापिस ले कर आते हैं। आपको लग रहा होगा कि ऐसा कौन करता होगा…? ये काम कोई और नहीं बल्कि एक फेमस इंसान करता है। हम बात कर रहे हैं रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin की।
रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin जब किसी विदेशी दौरे पर जाते हैं तो उनके साथ Special Bodyguard भी जाते हैं जिनका काम जानकर आपको हैरानी हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक ये Special Bodyguard पुतिन का मल-मूत्र इकट्ठा करते हैं और सूटकेस में वापस मॉस्को भेज देते हैं। उनकी ड्यूटी यह भी होती है कि वह राष्ट्रपति की सेहत का ध्यान रखें और उनकी आवश्यकताएं पूरी करें। बता दें कि फ्रेंच न्यूज मैगजीन में एक जर्नलिस्ट ने रूस की 13 साल की पॉलिसी के बारे में लिखा है। इसी में उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है। उन्होंने लिखा कि Vladimir Putin का मल-मूत्र इकट्ठा करने के लिए फेडरल प्रोटेक्टिव सर्विस के एजेंट होते हैं और वे ही मल मूत्र इकट्ठा करके स्पेशल बैग में वापस रूस को भेज देते हैं।
Vladimir Putin के स्वास्थ्य के प्रति एजेंसी बहुत सतर्क रहती है। उनके स्टूल की जांच होती है और पता लगाया जाता है कि कोई बीमारी तो नहीं पनप रही है। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखा जाता है कि किसी और देश को उनकी बीमारी के बारे में पता न चले। पत्रकार ने दावा किया कि उसे इस बात के बारे में 2019 में पता चला था जब Vladimir Putin सऊदी अरब के दौरे पर गए थे। इसके अलावा जब वह फ्रांस गए थे तो उनके Bodyguard उनके साथ बाथरूम में भी जाते थे।
Vladimir Putin के बारे में बहुत कुछ गुप्त है। उनकी व्यक्तिगत जीवन के बारे में भी बहुत सारी बातें लोगों को ठीक से पता नहीं है। कहा जाता है कि विदेश चाहते हैं कि पुतिन की बीमारी के बारे में वे पता करें लेकिन वे ऐसा न कर सकें इसलिए उनके मल मूत्र को वापस रूस भेज दिया जाता है। रूसी पत्रकार का दावा है कि लंबे समय से उनके मल को मॉस्को लाने का नियम चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समय Vladimir Putin कैंसर से जूझ रहे हैं और उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें – नुपुर शर्मा पर भड़के Azam Khan, हुज़ूर की शान में गुस्ताख़ी करने वाला बहुत बदनसीब होता है
ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है