DefenceHEADLINESNationalदेश

Sikkim Accident: सिक्किम की दुर्घटना से देश का दहला दिल

सिक्किम (Sikkim Accident) में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि यहां एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है, जिसमें सेना के 16 जवान शहीद हो गए है।

सिक्किम (Sikkim Accident) में आज एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि यहां एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है, जिसमें सूत्रों के मुताबिक लगभग सेना के 16 जवान शहीद हो गए है। सेना के अधिकारी के मुताबिक घटना जेमा, उत्तरी सिक्किम में हुई है। बता दें दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ रहा था।

PRO डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के मुताबिक, जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला जा रहा है। इसमें दुर्भाग्य से तीन जूनियर अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने दुर्घटना पर जताया गहरा दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया। पीएम ने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button