CrimePoliticsक्राइमदिल्लीबड़ी खबर

Sidhu Moosewala Murder Case में पंजाब के CM का बड़ा दावा

Sidhu Moosewala की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बरार को अमेरिका में डीटेन कर लिया गया। मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Sidhu Moosewala Murder Case का हत्यारा गोल्डी बरार (Goldie Brar) को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बड़ा दावा किया है। दरअसल उन्होंने कहा है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala ) की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बरार (Goldie Brar) को अमेरिका में डीटेन कर लिया गया है।

सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala )के नाम से लोकप्रिय गायक शुभदीप सिंह सिद्धू की पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इस मामले में जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई से भी कई बार पुलिस पूछताछ कर चुकी है। बिश्नोई के इशारों पर ही मूसेवाला को गोलियां मारी गई थीं।

इससे पहले गोल्डी बरार (Goldie Brar) के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। रेड कॉर्नर नोटिस विदेश में भगोड़े बदमाशों की गिरफ्तारी या हिरासत के लिये जारी किया जाता है। पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार 2017 में स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया था। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सक्रिय सदस्य है। बरार पिछले महीने डेरा सच्चा सौदा के एक अनुयायी की हत्या में भी एक प्रमुख साजिशकर्ता था।

जानकारी के मुताबिक अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI ने मूसेवाला के आरोपी गोल्डी बरार (Goldie Brar) का पता लगाया। उसकी कई दिनों से ट्रैकिंग चल रही थी, जिसके बाद कैलिफोर्निया में उसका ठिकाना मिला. एफबीआई ने कुछ दिन पहले गोल्डी को हिरासत में लिया था, जिसके बाद अब भारतीय एजेंसियों से उसके दस्तावेज मांगे गए हैं। गोल्डी को हिरासत में लिए जाने के बाद अब उसकी भारत वापसी हो सकती है। भारतीय एजेंसियां जल्द से जल्द उसके प्रत्यर्पण की तैयारी शुरू कर सकती हैं।

इससे पहले Goldie Brar के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। रेड कॉर्नर नोटिस विदेश में भगोड़े बदमाशों की गिरफ्तारी या हिरासत के लिये जारी किया जाता है। पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला सतिंदरजीत सिंह उर्फ Goldie Brar 2017 में स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया था। वह लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi )गिरोह का सक्रिय सदस्य है. बराड़ पिछले महीने डेरा सच्चा सौदा के एक अनुयायी की हत्या में भी एक प्रमुख साजिशकर्ता था। भारतीय एजेंसिया उसकी तलाश में पिछले कई सालों से जुटी हैं।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button