DefenceNationalदेश

PM in Kargil: कारगिल में जवानों संग PM मना रहे दीपावली

स मौके पर हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीपावली मनाने करगिल पहुंचे हुए हैं। यहां पीएम मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी है

देश में आज दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीपावली मनाने करगिल पहुंचे हुए हैं। यहां पीएम मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

कारगिल में प्रधानमंत्री के आगमन पर सशस्त्र बलों के सदस्यों ने ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए गए। पीएम मोदी ने सशस्त्र बलों के सदस्यों के साथ ‘वंदे मातरम’ भी गाया। इस दौरान सैनिकों के बीच पीएम मोदी ताली बजाते हुए नजर आए तो वहीं देश के सैनिक म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स के साथ वंदे मातरम गाते हुए और झूमते हुए नजर आए।

जवानो संग ‘वंदे मातरम’ गाते हुए पीएम

पीएम ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि हम सिविलियन लोगों की दिवाली, हमारी आतिशबाजी अलग होती है। आपकी आतिशबाजी अलग और धमाके भी अलग होते हैं।

मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद हर साल जवानों के साथ दिवाली मनाते हैं। 2014 में पहली बार उन्होंने सियाचिन में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी। यह 9वां साल है जब दिवाली पर मोदी जवानों के बीच पहुंचे हैं।

मोदी बोले-आपके बीच आकर दिवाली की मिठास बढ़ जाती है

पीएम मोदी ने जवानों से कहा, ‘मेरे लिए तो वर्षों-वर्ष से मेरा परिवार आप ही सब हैं। मेरी दीपावली की मिठास आप के बीच बढ़ जाती है, मेरी दीपावली का प्रकाश आपके बीच है और अगली दिवाली तक मेरा पद प्रशस्त करता है। शौर्य की अप्रतिम गाथाओं के साथ ही हमारी परंपरा, मधुरता और मिठास भी अहम है। इसलिए भारत अपने त्योहारों को प्रेम के साथ मनाता है। पूरी दुनिया को उसमें शामिल करके मनाता है।’

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button