
ओडिशा (Odisha) के रायगढ़ स्थित एक होटल इन दिनों चर्चां का विषय बना हुआ है। बता दें बीते दिनों यहां अपना बर्थडे मनाने रूस के सबसे अमीर नेताओं में शुमार पावेल एंतोव आये थे। जिनकी संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौंत हो गयी है। जानकारी के मुताबिक पावेल एंतोव यहां भारत घूमने आए थे। वहीं अब तक भारत में दो रूसी पर्यटकों की एक हफ्ते के अंदर मौत हो गई है।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पावेल रूस के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले नेता थे। वहीं पुलिस के मुताबिक शनिवार को ओडिशा के एक होटल में अपने कमरे की खिड़की से गिर कर पावेल एंतोव की मौत हुई थी। इससे दो दिन पहले यानी गुरुवार को ही उनके एक दोस्त की भी भारत में ही पार्टी के दौरान हार्ट अटैक से जान गई थी।
चौंकाने वाली बात यह है कि 65 वर्षीय पावेल एंतोव रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की समर्थक पार्टी से जुड़े रहे हैं। हालांकि, यूक्रेन से युद्ध शुरू होने के बाद वे कई मौकों पर पुतिन की आलोचना कर चुके थे। एंतोव रूस के व्लादिमीर क्षेत्र से सांसद थे और 2019 में रूस के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले नेता थे। वे भारत में अपना 65वां जन्मदिन मनाने पहुंचे थे।
व्लादिमीर और पावेल रूसी पर्यटकों के चार सदस्यीय समूह का हिस्सा थे, जिन्होंने अपने गाइड जितेंद्र सिंह के साथ बुधवार को रायगढ़ शहर के होटल में चेक इन किया था। पावेल की मौत पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। उन्होंने कहा कि पावेल अपने दोस्त की मौत से डिप्रेशन में थे।पुलिस ने कहा कि वे पावेल की मौत की सभी तरह से जांच कर रहे हैं, जिसमें संभावना है कि वह गलती से छत से गिर गया हो। अधिकारी ने कहा कि समूह के दो अन्य सदस्यों को वापस रहने और जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया है।