NationalPolitics

 Draupadi Murmu का आज से 2 दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मध्य प्रदेश के शहडोल के लालपुर में आदिवासी गौरव दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी।

नई दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मध्य प्रदेश के शहडोल के लालपुर में आदिवासी गौरव दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्य प्रदेश में पेसा अधिनियम के कार्यान्वयन की अध्यक्षता भी करेंगी। इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मु शाम को वर्चुअली तौर पप भोपाल से दो परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगी।

महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में भी भाग लेंगे

बता दें कि राष्ट्रपति 16 नवंबर को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में भी भाग लेंगे। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 15 नवंबर को सुबह 11:30 बजे जबलपुर पहुंचेंगी और दोपहर 12.25 बजे शहडोल रवाना होंगी। इसके बाद दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर राष्ट्रपति शहडोल के लालपुर में आदिवासी गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगी। वह दोपहर 3 बजे शहडोल से चलकर 3:55 बजे जबलपुर और शाम 5:25 बजे भोपाल पहुंचेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button