NationalSportsताजा खबरबड़ी खबरविदेशविश्व समाचारस्पोर्ट्स

नहीं रहे महान फुटबॉलर पेले,82 साल की उम्र ली अंतिम सांस

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का गुरुवार देर रात 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी बेटी कैली नैसिमेंटो ​​​​​ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी।

भारत से लेकर ब्राजील तक आज यानि शुक्रवार को काफी दुखद समाचार सुनने को मिला। बता दें भारत में आज PM मोदी की मां का देहांत हो गया है,वहीं जाने-माने क्रिकेटर ऋषभ पंत का आज रूडकी में दर्दनाक एक्सीडेंट हो गया है ,जिसमें वह बाल-बाल बच गये है।लेकिन स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। ऐसे में आज ही के दिन ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का गुरुवार देर रात 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी बेटी कैली नैसिमेंटो ​​​​​ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी। बता दें पेले पेट के कैंसर से जूझ रहे थे। उन्हें 29 नवंबर को साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जानकारी के मुताबिक पेले की कीमोथेरेपी के जरिए ट्रीटमेंट किया जा रहा था, लेकिन उन्हें इसका कोई खास फायदा नहीं हो रहा था। जिसके बाद उनकी कीमोथेरेपी को बंद कर उन्हें दर्द कम करने की दवाइयां दी जाने लगीं थी। डाक्टरों के अनुसार उन्हें किडनी और कार्डियक डिसफंक्शन भी था। बता दें पेले के निधन के बाद ब्राजील सरकार ने उनके सम्मान में ब्राजील में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

बेटी कैली ने इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्ट

पेले की बेटी कैली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘हम जो कुछ भी हैं, आपकी बदौलत हैं। हम आपको बहुत प्यार करते हैं। रेस्ट इन पीस।’

मिली जानकारी के अनुसार पेले रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे, लेकिन धीरे-धीरे उनकी हालत काफी बिगड़ गई और फिर अस्पताल ने उन्हें आखिरकार मृत घोषित कर दिया। पेले को कैंसर था और दिल से जुड़ी समस्याएं भी थीं। कैंसर के इलाज में उन पर कीमोथेरेपी का असर भी नहीं हो रहा था। जिस कारण डॉक्टर ने भी चिंता जाहिर की थी। सितंबर 2021 में उनका कोलोन ट्यूमर हटाया गया। जिसके बाद उनकी कीमोथेरेपी की गई।

पेले इससे पहले भी कई बार चेकअप कराने के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। पिछले दिनों कतर में फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत में ही पेले ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो पोस्ट की थी। उन्होंने फैंस को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button