CareerNationalPoliticsदिल्लीदेशविश्व समाचारशिक्षासियासत

History of 27January: भारत और विश्व इतिहास में क्यों है खास?

History of 27January: इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया 27 जनवरी 1921 को अस्तित्व में आया, जो कि आजादी के बाद भारतीय स्टेट बैंक बन गया।

History of 27January: इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया 27 जनवरी 1921 को अस्तित्व में आया, जो कि आजादी के बाद भारतीय स्टेट बैंक बन गया। वर्तमान समय में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) एक भारतीय बहुराष्ट्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक और वित्तीय सेवा सांविधिक निकाय है जिसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है। गौरतलब है कि भारत में आधुनिक बैंकिंग का इतिहास 1806 में देखा जा सकता है जब बैंक ऑफ कलकत्ता की स्थापना हुई थी।

चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 27 जनवरी से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिन किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

27 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-

1756 – ब्रिटेन और प्रशिया ने वेस्टमिंस्टर की संधि पर हस्ताक्षर किया।

1823 – अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मोनरो ने दक्षिण अमेरिका के लिये पहला राजदूत नियुक्त किया।

1841 –  अंटार्कटिका में सक्रिय ज्वालामुखी पर्वत ईरेबस की खोज की गयी और जेम्स क्लार्क रॉस के नाम से स्थापित किया गया।

1880 – थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया।

1888 – नेशनल ज्योग्राॅफिक सोसाइटी का वाशिंगटन में आयोजन किया गया।

1891 – पेंसिल्वेनिया के माउंट प्लीसेंट में खदान विस्फोट में 109 लोग मारे गये।

1905 – मौरिस राउविएर ने फ्रांस में सरकार बनायी।

1915 – अमेरिकी मरीन ने हैती पर कब्जा किया।

1943 – अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया।

1948 – पहला टेप रिकॉर्डर बिका।

1959 – नयी दिल्ली में पहले इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की आधार शिला रखी गयी।

1967 – ‘अपोलो 1’ दुर्घटना में तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई।

1969 – इराक की राजधानी बगदाद में 14 लोगों को जासूसी के अपराध में फाँसी की सज़ा सुनायी गयी।

1974 – राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नयी दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया।

1988 – पहली बार हेलीकाॅप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।

1996 – पाकिस्तान को सं.रा. अमेरिका द्वारा 368 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति से संबंधित ब्राउन संशोधन को क़ानूनी रूप प्राप्त।

1996 –  फ़्रांस ने अपना छठा और सम्भवत: अंतिम परमाणु परीक्षण किया।

2008 – पश्चिम बंगाल के 13 ज़िलों में बर्ड फ्लू फैला।

2008 – इण्डोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति हाजी मुहम्मद सुहार्तो का निधन।

2013 – अफ़ग़ानिस्तान के कंधार में बम हमलों में 20 पुलिस अधिकारी मारे गये।

2013 – मिस्र में विरोध प्रदर्शन के दौरान सात लोगों की मौत और 630 लोग घायल हुए।

2019 – फिलीपींस के कैथलिक कैथेड्रल में 2 ब्लास्ट, लगभग 27 की मौत।

2019 – चीन में ग्वांगझोऊ बायुन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 5 जी नेटवर्क शुरू किया गया।

2019 – अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में पाकिस्तान ने अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया ।

2019 – राजपथ पर पहली बार महिला सैनिकों ने दी सलामी, भिवानी की खुशबू कंवर ने किया नेतृत्व।

2020 – आंध्रप्रदेश विधानसभा में राज्य विधान परिषद को समाप्त करने का प्रस्ताव पारित।

2021 – अमेरिका ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब के साथ रक्षा समझौतों पर रोक लगाई।

2021 – मध्य अफ्रीकी देश कैमरून के डचांग में बस और ट्रक के टकराने से 53 लोगों की मौत व 29 घायल हुए।

2021 – IAF की ताकत में इजाफा हुआ , राफेल विमानों का तीसरा जत्था भारत पहुंचा।

2021 – भारत ने वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा बढाने के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के सदस्‍यों के साथ कार्यनीतिक भागीदारी तंत्र पर हस्‍ताक्षर किए।

2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन की पहली बैठक की मेजबानी की।

2022 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकी हमले में 10 सैनिकों की मौत हुई।

27 जनवरी को जन्मे व्यक्ति-

1861 – हज़रत बाबा सैय्यद ताजुद्दीन औलिया नागपुर, महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध मुस्लिम संत थे।

1884 – रघुनाथ कृष्ण फडके एक भारतीय कलाकार थे जो मूर्तिकला के लिए प्रसिद्ध थे (पद्मश्री)।

1886 – राधाबिनोद पाल – टोक्यो, जापान युद्ध अपराध न्यायाधिकरण में भारतीय न्यायाधीश थे।

1888 – मुनि जिनविजय भारत के एक जैन प्राच्यविद्याविद्, पुरातत्त्वविद्, भरतविद् थे।

1901 – लक्ष्मण शास्त्री जोशी – भारतीय मराठी लेखकों में से एक थे।

1907 – पण्डित सीताराम चतुर्वेदी – प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार।

1922 – अजीत – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे।

1926 – अरुण कुमार श्रीधर वैद्य – भारतीय सेना के 13वें थल सेनाध्यक्ष थे।

1956 – अमर सिंह – समाजवादी पार्टी के भारतीय राजनीतिज्ञ थे।

1969 – अमेरिकी स्टैंड-अप कॉमेडियन, अभिनेता, आवाज अभिनेता और लेखक पैटन ओसवाल्ट ।

1977 – दीपशिखा नागपाल – एक भारतीय अभिनेत्री।

1978 – कॉनराड संगमा- मेघालय राज्य से एक भारतीय राजनेता तथा मेघालय के 12वें मुख्यमंत्री।

1979 – प्रसिद्ध अभिनेत्री रोसमंड पाइक।

1999 – बिंदियारानी देवी – भारत की महिला भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर)।

27 जनवरी को हुए निधन-

1555 – नासिरुद्दीन मुहम्मद हुमायूँ – मुगल बादशाह (1556 का भी वर्णन)।

1986 – निखिल बैनर्जी – 20वीं सदी में भारत के प्रमुख सितार वादकों में से एक थे।

1992- भारत भूषण, प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।

2007- कमलेश्वर हिन्दी कथाकार, उपन्यासकार, पत्रकार तथा पटकथा लेखक।

2008 – इण्डोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति हाजी मुहम्मद सुहार्तो का निधन।

2009 – आर. वेंकटरमन  , भारत के 8वें राष्ट्रपति ।

2020 – भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त सुनीता चंद्रा का निधन हुआ।

2021 – ऑस्कर विजेता अभिनेत्री क्लॉरिस लीचमैन का निधन हुआ।

2022 – प्रख्यात हॉकी खिलाड़ी चरणजीत सिंह का निधन हुआ।

2022 – अनिल अवचट एक भारतीय डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता और मराठी लेखक थे।

27 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-

श्री विमलनाथ जी ज्ञानकल्याणक ( माघ शुक्ल षष्ठी )।

श्री कॉनराड संगमा जन्म दिवस।

श्री आर. वेंकटरमन स्मृति दिवस।

अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button