गर्मी का आतंक, Delhi में चलेगी झुलसाने वाली लू

गर्मी तो हर साल ही पड़ती है लेकिन इस बार की गर्मी ने तो आफत ही मचा रखी है। Delhi में शनिवार (4 जून) के दिन झुलसाने वाली लू चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है।
Delhi के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार की सुबह से ही धूप रही तो दिन चढ़ने के साथ तीखी हो गई। दोपहर के समय लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुहाल हो गया और लोगों को गर्म हवा के थपेड़े महसूस हुए। इससे खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। Delhi की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। जबकि, न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। शुक्रवार को भी चार मौसम केन्द्रों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ज्यादा रहा।
मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार के दिन Delhi के कई हिस्सों में लू की स्थिति रह सकती है। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, लू की स्थिति ज्यादा समय तक बनी नहीं रहेगी। शनिवार के दिन अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बता दें कि Delhi के चार मौसम केन्द्रों में अधिकतम पारा 45 डिग्री के पार चला गया है। Delhi के मुंगेशपुर, नजफगढ़, पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स मौसम केन्द्र में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा।
यह भी पढ़ें – Kidney Racket : सावधान, फ्री का इलाज करने वाले डॉक्टर से रहे दूर, जानें वजह
ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है