
Happy Birthday Yash: साउथ सुपरस्टार कहें या ‘KGF’ फेम रॉकी भाई, दोनों ही नाम यश (Yash) पर खूब जचते हैं। जो आज तमाम लोगों के दिलों पर राज करते हैं। एक्टर ने ‘केजीएफ’ सीरीज से लोगों पर अपना जादू चलाया है, जो किसी दूसरे स्टार या किसी फिल्म से उतरना आसान नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि यश और ‘केजीएफ’ के बीच का रास्ता आसान नहीं रहा। उन्होंने कड़ी मेहनत की और तमाम फिल्में करने के बाद वो इस मुकाम पर पहुंचे। हालांकि, उन फिल्मों को अंडररेटेड कहा जाता है। लेकिन अगर आप यश के फैन हैं, तो आपको ये फिल्में जरूर देखनी चाहिए। जिसके बारे में आज हम आपको उनके जन्मदिन (Yash birthday) के मौके पर बताने वाले हैं।
राजधानी
2011 में आयी फिल्म में यश ने एक ऐसे लड़के का किरदार अदा किया था, जो बहुत मुश्किलों में पला-बढ़ा। वो और उसके साथ के लोग क्राइम कर अमीर बन जाते हैं। लेकिन फिर आखिर में उसे इसका मोल चुकाना पड़ता है। ये फिल्म लोगों को एक बड़ा मैसेज देती है।
गुगली
गुगली यश की एक रोमांटिक एंटरटेनर फिल्म है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति खरबंदा भी उनके साथ लीड रोल में हैं। फिल्म में दोनों के बीच प्यार के साथ-साथ काफी एक्शन भी देखने को मिलता है।
मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी
इस फिल्म में यश और उनकी रियल वाइफ राधिका पंडित ने स्क्रीन शेयर किया है। दोनों के बीच की सिंपल लव स्टोरी को दिकाया गया है। जिसे संतोष आनंदराम ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
राजा हुली
यश की ये फिल्म ‘राजा हुली’ 2013 में रिलीज हुई थी। जो कि तमिल फिल्म सुंदरपंडियन की रीमेक है। गुरु देशपांडे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मेघना राज, चरण राज लीड रोल में दिखाई दिए हैं।
गजकेसरी
2014 में आयी इस फिल्म में पुनर्जन्म के बारे में दिखाया गया है। जिसमें यश (Yash) का किरदार ‘वन मैन आर्मी’ की तरह पूरी सेना का मुकाबला करता है। एस कृष्णा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अमूल्य और अनंत नाग भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
साउथ फिल्म के सबसे बड़े फिल्म स्टार्स में से एक कहे जाने वाले यश आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म आज ही के दिन यानि 8 जनवरी 1986 को कर्नाटक राज्य के हासन में हुआ था। हालांकि यश को अपने शुरूआती सफ़र में इतनी पोपुलिरिटी नहीं मिल पाई, लेकिन केजीएफ फिल्म के आने के बाद से उन्हें देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में एक बड़ी पहचान मिली है। उनकी दीवानगी का आलम लोगों में कुछ इस तरह है कि वे जहाँ भी जाते हैं उनके चाहने वालों की लाइन लग जाती है। आज उनके जन्मदिन पर चलिए जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
छोटे परिवार से रखते हैं ताल्लुक
आज देश के लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले रॉकिंग स्टार यश कर्नाटक के एक गांव के छोटे से परिवार से ताल्लुक रखते हैं। यश के पिता जहां पहले समय से स्टेट रोडवेज में ड्राइवर का काम करते थे, तो वहीं यश ने भी अपने दम पर ही थिएटर में एडमिशन लिया और अपना स्ट्रगल शुरू किया था। जिस तरह उन्होंने एक छोटे गाँव से आकर अपना नाम बनाया है वह अपने आप में एक मिसाल है।
KGF ने दिलाई पहचान
रॉकिंग स्टार यश ने अपना डेब्यू साल 2007 में आई फिल्म ‘जम्बादा हुडुगी’ से किया था। लेकिन उनकी किस्मत ने साल 2018 में करवट बदली जब वे ‘KGF-चैप्टर 1’ में नजर आए थे। इस फिल्म ने उनकी पोपुलिरिटी को दुनिया भर में फैला दिया। इस फिल्म के बाद साल 2022 में आई ‘KGF-2’ ने भी बॉक्स ऑफिस में झंडे गाड़े और कुल 850 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की।