
दिल्ली नगर निगम (Delhi MCD Election) के सभी 250 वार्ड में वोटिंग की शरुआत हो गई है। पहली बार दिल्ली के तीनों नगर निगम को एक किया गया है। पिछले साल जहां 272 सीटों पर चुनाव हुआ था। वहीं इस बार नए परीसीमन के साथ 250 सीटों पर चुनाव हो रहा है। कुल 1 हजार 349 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। जिनकी किस्मत का फैसला आज दिल्ली के 1.45 करोड़ से ज्यादा वोटर्स करेंगे। इनमें से 78 लाख पुरुष और 66 लाख महिलाए मतदाता हैं। पहली बार 1061 की की संख्या में बड़ी तादात में ट्रांसजेंड मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
इस बार का चुनाव काफी रोचक है। आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम ( Delhi MCD Election ) का परिसीमन बदलने के बाद ये पहली बार चुनाव हो रहा है। इसमें 556 करोड़पति चुनाव लड़ रहे हैं। मतलब इनके पास एक करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। वहीं 139 प्रत्याशियों पर आपराधिक मुकदमे भी चल रहे हैं। बीते 15 सालों से MCD में BJP जीतती आई है। वहीं इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने कई चुनावी वादे किए हैं। जिससे इस बार का मुकाबला काफी रोचक माना जा रहा है।
चुनाव ( Delhi MCD Election ) से जुड़ी मुख्य बिंदु-
- दिल्ली एमसीडी ( Delhi MCD Election )में पिछले 15 सालों से बीजेपी (BJP)का कब्जा है। BJP खुद को दोहराने की कोशिश में है, वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली की सत्ता के साथ-साथ नगर निगम पर भी अपना दबदबा बनाने की कोशिश कर रही है।
- MCD चुनाव प्रचार में मसाज वीडियो से लेकर शराब घोटाले और कूड़े जैसे मुद्दे और विवाद छाए रहे। बीजेपी ने जहां अपने तमाम दिग्गजों को उतारा तो आम आदमी पार्टी ने भी जोर लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. AAP ने बीजेपी के 15 साल के शासन को भ्रष्ट बताया।
- अब अगर आंकड़ों की बात करें तो दिल्ली एमसीडी चुनाव में कुल 47 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिसमें 80 लाख पुरुष वोटर हैं और 67 लाख महिला वोटर शामिल हैं।
- उम्मीदवारों की अगर बात करें तो तमाम पार्टियों को मिलाकर कुल 1,349 उम्मीदवार इस बार एमसीडी चुनाव के मैदान में उतरे हैं। इनमें 709 महिला और 640 पुरुष उम्मीदवार हैं। बीजेपी ने अपने कई मौजूदा पार्षदों का टिकट काटा है।
- दिल्ली में कुल 250 वार्ड में वोटिंग हो रही है। जहां कुल 13 हजार 665 बूथ बनाये गए हैं। हर पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। इनमें से 3 हजार 356 बूथ संवेदशील हैं, जहां खास इंतजाम किए गए हैं।
- सुरक्षा के लिजाह से अगर बात करें तो करीब 40 हजार पुलिसकर्मी पूरी दिल्ली में तैनात किए गए हैं। वहीं पुलिस का साथ देने के लए 20 हजार होमगार्ड तैनात किए गए हैं. अर्द्धसैनिक बलों की 108 कंपनी भी तैनात की गई हैं।
- सेंट्रल दिल्ली का इलाका संवेदनशील माना जाता है इसलिए यहां पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। लोगों को इनकरेज कर रहे हैं कि वे भारी मात्रा में वोट दें। साथ ही लोगों से पूछे रहे हैं कि किसी तरह का कोई डर तो नहीं है।
- चुनाव के लिए कुल 68 पिंक बूथ (Pink Booth) भी तैयार किए गए हैं। ख़ास बात यह है कि इन मतदान केंद्रों का संचालन महिलाएं ही करेंगी।
ये भी पढ़ें : Delhi : JNU ही क्यों बनता है विवाद का केंद्र ?