BollywoodEntertainment

Kartik Aaryan पर दोबारा हुआ Corona का अटैक

Bollywood एक्टर Kartik Aaryan इन दिनों काफी ख़ुश है, वजह है उनकी फिल्म ‘Bhool Bhulaiyaa 2’ का हिट हो जाना, दर्शकों का प्यार देखकर वो और भी ज़्यादा पॉज़िटिव नज़र आ रहे हैं। Kartik Aaryan पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। Kartik Aaryan की फिल्म ‘Bhool Bhulaiyaa 2’ को मिल रहे ज़बरदस्त रिस्पॉन्स से उनके फैंस भी काफी खुश हैं। लेकिन अब Kartik Aaryan के फैंस के लिए एक बुरी ख़बर सामने आई है। Kartik Aaryan एक बार फिर से Corona पॉज़िटिव हो गए हैं।

Kartik Aaryan ने ख़ुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिए दी है। Kartik Aaryan ने अपनी फोटो शेयर की है जिसमें वह ब्लैक सूट पहने नज़र आ रहे हैं और उन्होंने हाथ जोड़े हुए हैं। अपनी इस फोटो को शेयर कर Kartik Aaryan ने ऐसा कैप्शन लिखा है जिसे पढ़कर फैंस परेशान तो हुए हैं, लेकिन उनके अतरंगी स्टाइल से उनके चेहरे पर हंसी भी आई है।

Kartik Aaryan ने लिखा, ‘सब कुछ इतना पॉज़िटिव चल रहा था, कोविड से रहा नहीं गया।’ फैंस इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं अपना ध्यान रखो। तो वहीं कुछ कमेंट कर रहे हैं कि आप जल्दी ठीक हो जाएंगे।

Kartik Aaryan, आईफा 2022 में परफॉर्म करने वाले थे। ये कार्तिक की पहली लाइव परफॉर्मेंस होती और वह भूल भुलैया 2 के टाइटल ट्रैक पर परफॉर्म करने वाले थे। Kartik Aaryan ने इसके लिए खूब तैयारी की थी। इतना ही नहीं वह भूल भुलैया 2 के प्रमोशन के दौरान भी समय निकालकर इसके लिए प्रैक्टिस करते थे।

यह भी पढ़ें – WhatsApp तक नहीं चलाते थे Singer KK, सोशल मीडिया से नहीं पड़ता था फ़र्क

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button