
इन दिनों कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर में है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से पाकिस्तान पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सवाल उठाया है।हमेशा विवादों से घिरे रहना जिनकी शान है वो कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उनका नाम है। बता दें दिग्विजय सिंह ने हमेशा की तरह इस बार भी एक विवादित बयान दिया है। जिसके बाद एक बार फिर सियासत गरमा गई। वहीं देखते ही देखते इस विवादित बयान ने विकराल रूप ले लिया। इसी क्रम में अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हो गये है। उन्होनें पूर्व CM दिग्विजय पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तान परस्ती का है।
बता दें CM शिवराज सिंह चौहान ने आज यानी मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तान परस्ती का है। कभी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं तो कभी भगवान राम पर सवाल उठाते हैं। दिग्विजय सिंह पाकिस्तान के साथ खड़े हैं। सेना का मनोबल गिराने का काम कांग्रेस न करें। यह लोग भारत जोड़ो यात्रा में सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग इनके साथ चल रही है। राहुल गांधी सवाल करते हैं कि सेना कमजोर हो गई है। यह देशभक्ति नहीं है। दिग्विजय सिंह के राज में कभी मध्यप्रदेश सिमी का गढ़ था। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि यह कैसे भारत जोड़ो यात्रा है?
10 माह बाद है प्रदेश में चुनाव
मध्यप्रदेश में नवंबर माह में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की घोषित प्रदेश कार्यकारिणी को सर्कस बताया था।