Lifestyleस्वास्थ्य समाचार
अपने बच्चों को Bread खिलाने से पहले जान लीजिए ये ज़रूरी बात

अक्सर देखा जाता है कि छोटे बच्चों को माता पिता कुछ भी खिला देते हैं बिना ये बात जाने कि उनके लिए क्या सही है और क्या गलत। Bread मैदा से बनी होती है और मैदा को सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं माना जाता है। वहीं बच्चों के लिए भी Bread से कई रेसिपी तैयार की जाती हैं लेकिन बच्चों की डाइट में Bread को शामिल करने से पहले आपको ये जान लेना चाहिए कि Bread उनके लिए सुरक्षित हैं भी या नहीं।
ऐसा ज़रूरी नहीं है कि आप अपने बच्चे को Bread ही खिलाएं। आप Bread की जगह होल-व्हीट पैनकेक, ओट्स पैनकेक, आटे की रोटी भी खिला सकती हैं।
जानें, शिशु को कब खिलाना शुरू करें Bread
- Bread में ग्लूटेन होता है जो कि एलर्जी पैदा कर सकता है।
- आप 6 महीने की उम्र के बाद शिशु को Bread तो खिला सकती हैं। लेकिन इसकी मात्रा कम ही रखें।
- वहीं, बच्चे को कोई भी नई चीज खिलाने के बाद दो से तीन दिन रुककर देखें कि कहीं उसे उस चीज से कोई एलर्जी तो नहीं हो रही है। अगर एलर्जी नहीं है तो आप Bread खिला सकती हैं।
- एक्सपर्ट्स का मानना है कि 100 पर्सेंट होलव्हीट Bread में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, डायट्री फाइबर और आयरन, जिंक और थाइमिन जैसे खनिज पदार्थ होते हैं।
- आप 6 महीने पूरे होने पर शिशु को ठोस आहार खिलाना शुरू करती हैं, तब उसे Bread भी खिला सकती हैं। इसे शिशु के पहले ठोस आहार के रूप में दिया जा सकता है।
- मार्केट में कई तरह के Bread मिलते हैं, लेकिन आपको अपने बच्चे को व्हाइड Bread खिलानी चाहिए।
- ब्राउन Bread में कई पाषक तत्व होते हैं, लेकिन इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा बच्चे के लिए सही नहीं हो सकती है। इससे बच्चे का जल्दी पेट भर सकता है और उसे भूख भी कम लग सकती है।
- आहार में फाइबर की अधिक मात्रा शरीर में जिंक और आयरन के अवशोषण को प्रभावित कर सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप बच्चे को ब्राउन Bread की जगह व्हाइट ब्रेड ही दें।
- इस बात का ध्यान रखें कि व्हाइट Bread में बच्चे के विकास के लिए जरूरी पोषक तत्व ज्यादा मात्रा में नहीं होते हैं, इसलिए बच्चों को Bread कम ही खिलानी चाहिए।
- Bread में सोडियम और नमक भी अधिक होता है जो शिशु के शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए अपने बच्चे को अधिक Bread ना खिलाएं और सप्ताह में तीन से चार बार ही कम मात्रा में Bread दें।
यह भी पढ़ें – खाना हो कुछ मज़ेदार स्नैक्स तो बनाएं ‘Taco Samosa’
ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है